बॉलीवुड

एनसीबी के रडार पर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के नाम शामिल

शुक्रवार को दीपिका से होगी पूछताछ, 26 को सारा अली खान तलब श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को भी भेजा समन
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2020, 8:43 AM IST
Bollywood in drug case
Bollywood in drug case

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदेहास्पद मौत से जुड़े ड्रग मामले में बॉलीवुड पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) का शिकंजा कसता जा रहा है। इस कड़ी में एनसीबी ने शुक्रवार को मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (deepika padukone)को पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री Sara Ali Khan, Shraddha Kapoor और Rakul Preet Singh के साथ ही मॉडल-डिजाइनर सिमोन खंबाटा को भी समन भेजा गया है। सारा अली से शनिवार (26 सितंबर) को पूछताछ हो सकती है। एनसीबी ने दीपिका को शुक्रवार को बुलाया है। हालांकि पादुकोण अभी गोवा में हैं।

एनसीबी सूत्रों ने बताया कि उक्त सभी अभिनेत्रियों को समन भेजा गया है। इन सभी से अगले तीन दिनों के भीतर ड्रग मामले में बयान दर्ज कराने के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया गया है। Rakul Preet Singh से गुरुवार को पूछताछ हो सकती है। विदित हो कि अभिनेता सुशांत सिंह की संदेहास्पद मौत के मामले में उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक सहित 20 से ज्यादा लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। रिया और शोविक अभी न्यायिक हिरासत के चलते जेल में हैं। दोनों की जमानत याचिका पर आज बांबे हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली थी। भारी बारिश के चलते अदालत में सुनवाई नहीं हो पाई।

रिया ने लिया सारा और श्रद्धा का नाम
सूत्रों के अनुसार रिया ने पूछताछ के दौरान एनसीबी के समक्ष चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिया ने ही ड्रग मामले में श्रद्धा कपूर, सारा अली और सिमोन खंबाटा का नाम लिया है। रिया और सुशांत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा और बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी ने भी ड्रग की खरीद-फरोख्त की पुष्टि की है। सबसे चौंकानेवाला नाम दीपिका का है, जिनकी 2017 की सोशल मीडिया चैट एनसीबी के हाथ लगी है। इसमें दीपिका अपनी टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश से हैश (ड्रग) को लेकर बातचीत कर रही हैं। एनसीबी ने करिश्मा को आज बुलाया था। लेकिन, तबीयत खराब होने के चलते करिश्मा आज नहीं आ पाईं।

अबिगेल पांडे-सनम जोहर से पूछताछ
सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ ही एनसीबी टीवी कलाकारों से भी पूछताछ कर रही है। सुशांत और रिया की टैलेंट मैनेजर जया साहा से लगातार तीसरे दिन सवाल-जवाब का दौर जारी रहा। अबिगेल पांडे और सनम जौहर (टीवी कलाकार) से भी पूछताछ की गई।

क्वान पर शिकंजा
बॉलीवुड सेलेब्रिटी को टैलेंट मैनेजर और पीआर सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी क्वान पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। जया साहा, करिश्मा प्रकाश इसी कंपनी के लिए काम करती हैं। खास यह कि बॉलीवुड की 45 से ज्यादा सेलेब्रिटी क्वान की प्रोफेशनल सेवा लेते हैं। इस मामले में क्वान के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर से भी सवाल-जवाब का दौर जारी है।

मंटेना ने जया से मांगा वीड
फिल्म उड़ता पंजाब बनाने वाले निर्माता मधु मंटेना वर्मा को भी एनसीबी ने आज तलब किया था। मंटेना भी क्वान में अहम जिम्मेदारी संभालते हैं। जया साहा के साथ वीड (गांजा) को लेकर मंटेना का सोशल मीडिया चैट सामने आया है। साहा के साथ मंटेना की यह चैट इसी साल 22 जून की है। कई दौर की पूछताछ के बावजूद एनसीबी को लगता है कि जया गुमराह कर रही हैं।

Updated on:
24 Sep 2020, 8:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा