बॉलीवुड

शादी की सालगिरह पर नेहा धूपिया ने शेयर की 5 बॉयफ्रेंड की 1 तस्वीर, बताई ये खुबियां

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी और अपनी कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया- 'हैप्पी एनिवर्सरी माई लव, इस साथ के ये दो साल.. अंगद मेरी जिंदगी का प्यार है।
2 min read
• •
May 12, 2020
neha dhupia
neha dhupia

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने 10 मई को अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी मनाई है। लॉकडाउन की कारण वह अपनी खुशी में दोस्तों को शामिल नहीं कर सकी। हालांकि अपनी एनिर्वसर को खास बनाने का उन्होंने हर संभव प्रयास किया। नेहा ने पति अंगद को अपने ही अंदाज में शादी की दूसरी एनिवर्सरी विश की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक विवादित बयान को फिर से दोहराया है।

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी और अपनी कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया- 'हैप्पी एनिवर्सरी माई लव, इस साथ के ये दो साल.. अंगद मेरी जिंदगी का प्यार है। एक सपोर्ट सिस्टम है। एक बेहद अच्छे पिता हैं। मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं और बहुत ही परेशान करने वाला रूम मेट भी। ये कुछ ऐसा है कि मुझे एक ही शख्स में पांच बॉयफ्रेंड मिल गए हैं। ये मेरी च्वाइस है।'

नेहा के इस पोस्ट पर अंगद ने रिप्लाई किया है कि नेहा, तुम्हें हमेशा प्यार, हैप्पी एनिवर्सरी gallan khat teh kaloollan jaada। इसके साथ ही अंगद ने पोस्ट पर कहा कि उन्हें इंडस्ट्री के दोस्तों और सहयोगियों से बहुत शुभकामनाएं मिली, जिसके लिए सभी का शुक्रिया।

बता दें कि नेहा धूपिया और बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने 10 मई 2018 को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने दिल्ली के गुरुद्वारा में शादी की थी। शादी से पहले दोनों की मेहंदी की रस्म भी हुई थी, जिसकी तस्वीरें बाद में सामने आईं थीं। नेहा और अंगद की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। पहली नजर में ही अंगद नेहा को दिल दे बैठे थे।

Updated on:
12 May 2020 10:41 am
Published on:
12 May 2020 10:41 am
Also Read
View All
“क्या उम्र और विरासत हमें लापरवाही की छूट देती है?”, दलेर मेहंदी विवाद पर सिंगर सोना महापात्रा ने दिया बेबाक बयान

“सलमान खान के घर फायरिंग का था प्लान”, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हमलावरों ने बताया- क्यों बनाया टाइगर श्रॉफ को निशाना?

“स्टेज पर बेइज्जत करना जरूरी था क्या?”, दलेर मेहंदी को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा

टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट