बॉलीवुड

7 घंटे Neha Dhupia को एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा भारी, तस्वीरें शेयर कर बताया हाल

Neha Dhupia News: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नेहा अपने परिवार के साथ दिखाई दे रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2024, 3:26 PM IST
Neha Dhupia

Neha Dhupia News: एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया है कि उनकी फ्लाइट सात घंटे लेट रही। शेयर किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर बिताए पल शेयर किए हैं।

नेहा धूपिया का इंस्टाग्राम पोस्ट

नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "जब फ्लाइट सात घंटे लेट रही तो कई तरह के मूड से गुजरना पड़ा। 3 और 7, यह रियल था!!" नेहा ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके पति अंगद और बच्चे नजर आ रहे हैं। बच्चों के साथ वे एयरपोर्ट के लाउंज में इंतजार करती नजर आ रही हैं।

फैंस ने किए पोस्ट पर कमेंट

नेहा धूपिया के इस पोस्ट पर यूजर्स के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फ्लाइट लेट है तो क्या हुआ, आप खुशकिस्मत हैं कि कम से कम वीआईपी लाउंज में तो बैठी हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अरे इस समस्या से तो हम बहुत अच्छे से रिलेट कर पा रहे हैं।" एक यूजर ने लिखा, "मानसून में यात्रा की अपनी चुनौतियां हैं।"

Updated on:
26 Jul 2024, 3:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा