बॉलीवुड

Nora Fatehi के साथ यूं मस्ती करते दिखे वरुण धवन, रेमो डिसूजा ने शेयर किया वीडियो.. हो रहा वायरल

नोरा फतेही और वरुण धवन यूं मस्ती करते दिखे रेमो डिसूजा ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो वरुण ने किया कुछ ऐसा फिर नोरा ने दिया धक्का
less than 1 minute read
Feb 07, 2021
Nora Fatehi and Varun Dhawanj
Nora Fatehi and Varun Dhawan

नई दिल्ली | बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन बन चुकी नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने रिसेन्टली अपना जन्मदिन मनाया है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की लंबी लिस्ट देखने को मिली। वहीं इसी मौके पर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने भी नोरा और वरुण धवन का एक वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। नोरा और वरुण का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। रेमो डिसूजा ने नोरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए इस वीडियो को शेयर किया था। ऐसा लग रहा है कि फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के दौरान इस वीडियो को बनाया गया होगा।

नोरा फतेही लोगों का दिल अपनी डांसिंग और एक्टिंग स्किल्स से भी जीत चुकी हैं। बॉलीवुड में उनके गाने टॉप हिट नंबर्स में शुमार हैं। नोरा को बर्थडे के मौके पर कई सेलेब्स ने बधाई दी। इसी बीच रेमो डिसूजा ने भी अपनी फिल्म के सेट का एक पुराना वीडियो शेयर किया। नोरा और वरुण दोनों एयरक्राफ्ट की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं वरुण अपनी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नोरा और वरुण की मस्ती भरा ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो को 10 लाख लोगों ने देख लिया है।

वहीं इस वीडियो पर वरुण और नोरा ने कमेंट भी किया है। नोरा ने पुराने दिनों को याद करते हुए कमेंट में लिखा- ये बहुत शानदार है। मैं उन दिनों को बहुत मिस कर रही हूं। आपको ढेर सारा प्यार सर। बधाई के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बता दें कि रिसेन्टली नोरा का एक म्यूजिक वीडियो छोड़ देगे रिलीज हुआ है। जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। कुछ ही दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 25 मिलियन से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।

Published on:
07 Feb 2021 04:30 pm