अभिनेत्री नोरा फतेही ( Nora Fatehi ) ने बॉलीवुड में एक के बाद एक शानदार डांस नंबर के दम पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है...
अभिनेत्री नोरा फतेही ( Nora Fatehi ) ने बॉलीवुड में एक के बाद एक शानदार डांस नंबर के दम पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही उनके एक फैन ने उन्हें एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक बच्चे ने उनसे शादी करने की इच्छा व्यक्त की है। अभिनेत्री यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा,'दोस्तों, मुझे अपना पति मिल गया है। हम शादी करने वाले हैं।'
बता दें कि हाल ही नोरा के इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। इस खुशी के मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेली डांस करते हुए नजर आई थीं। उन्होंने इस डांस की तैयारी के पीछे की कहानी भी बताई थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मेरी जिंदगी को बदलकर रख देने वाले इस वीडियो के साथ 14 मिलियन होने का जश्न मना रही हूं। बेंगलूरू में साल 2018 में मैंने मिस इंडिया अवॉर्ड्स के दौरान सोलो परफॉर्म किया था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और मुझे 'दिलबर' सॉन्ग मिला।'
नोरा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं। अभी लास्ट वह वरुण धवन के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में नजर आई थीं।