बॉलीवुड

पंचायत सीजन 4 में बनराकस और प्रधान जी आमने-सामने, सचिव जी की नौकरी पर खतरा, टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स

Panchayat Season 4: पंचायत सीजन 4, 2 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहा है। जानें फुलेरा की चुनावी कहानी, अभिषेक और रिंकी के रिश्ते और नई चुनौतियों के बारे में। टीजर को 2 मिलियन से अधिक मिला व्यूज।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2025, 4:18 PM IST
Feature image

Panchayat Season 4 Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ अब अपने चौथे सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। इस बार कहानी फुलेरा गांव के पंचायत चुनावों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां बनराकस और प्रधान जी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी की ईमानदारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं रिंकी के साथ उनके रिश्ते में भी नए चैलेंजेज आने वाले हैं। आइए जानते हैं पंचायत सीजन 4 से जुड़ी सभी खास बातें। दर्शकों का मिल रहा पूरा सपोर्ट।

प्राइम वीडियो ने आखिरकार मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ की रिलीज डेट घोषित कर दी है। यह नया सीजन 2 जुलाई 2025 से स्ट्रीम होगा। पंचायत सीरीज अपने पहले तीन सीजन से ही दर्शकों का दिल जीतती आ रही है और अब चौथे सीजन में कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है।

Panchayat 4 Release

क्या होगा सीजन 4 में खास? (Panchayat Season 4 Special Moments)

इस बार की कहानी पंचायत चुनावों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां प्रधान जी और भूषण (बनराकस) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। टीजर में क्रांति देवी को मंजू देवी से कहते हुए दिखाया गया है, "रिंकी की मम्मी, चुनाव में मिलते हैं!" यह डॉयलाग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अभिषेक त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ेंगी (Sachiv Ji in Trouble)

सीक्रेटरी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) इस बार मुश्किल में फंसते नजर आएंगे, क्योंकि उनकी ईमानदारी पर सवाल उठते हैं। एक ओर चुनावी खींचतान है, तो दूसरी ओर रिंकी के साथ उनके रिश्ते में भी नए चैलेंजेज आने वाले हैं।

Panchayat 4 Release

स्टार कास्ट वही, उम्मीदें नई (Panchayat Season 4 Starcast)

शो में पहले की तरह नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, सनविका, दुर्गेश कुमार और सुनीता राजवार जैसे फेमस कलाकार अपनी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। सीजन का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है और इसे TVF ने प्रोड्यूस किया है।

टीजर को मिल रहा है जबरदस्त रिएक्शन (Panchayat Season 4 Teaser Response)

टीजर लॉन्च के बाद से ही फैन्स का उत्साह चरम पर है। सोशल मीडिया पर #Panchayat4 ट्रेंड कर रहा है और लोग इस नए सीजन के लिए अपनी-अपनी थ्योरीज भी शेयर कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक यूट्यूब पर एक दिन के अंदर ही इसे 2.6 मिलियन लोगों ने देख लिया था।

Updated on:
4 May 2025, 4:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All