सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "जो लोग मंच पर चिल्ला रहे थे, वे गुंडों की तरह बर्ताव कर रहे थे। कई लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे। मैं उन्हें यह समझाना चाहता था कि नफरत की भाषा नहीं बोली जानी चाहिए। पहलगाम हमले में किसी की भाषा नहीं पूछी गई थी। कन्नड़ लोग बहुत अच्छे हैं, लेकिन कुछ लोग प्यार के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।"