
Parineeti Chopra Cryptic Post: परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो का कैप्शन सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। आइए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस ने कैप्शन में क्या लिखा।
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति एक बोट पर सवारी करती और अपने ही ख्यालों में खोई-खोई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में परिणीति ने लिखा, "इस महीने, मैंने कुछ समय रुककर अपनी लाइफ पर रिफलेक्ट किया है और इसने मेरे विश्वास को दोहराया है: माइंडसेट ही सबकुछ है। गैरजरूरी चीजों (या लोगों को) महत्व नहीं दें। एक भी सेकेंड बर्बाद ना करें। लाइफ एक टिकटिक करती घड़ी है। हर पल आपकी पसंद का होना चाहिए...प्लीज दूसरों के लिए जीना बंद कर दें! अपना ट्राइब ढूंढें और टॉक्सिक लोगों को अपनी जिंदगी से बाहर निकालने में डरे नहीं। दुनिया क्या सोचेगी इसकी परवाह बंद कर दें। परिस्थितियों पर रिएक्ट करने का तरीकी बदल दें। लाइफ सीमित है। यह अब है जो हो रहा है। वैसे जिएं जैसे जीना चाहते हैं।"
यह भी पढ़ें: ब्लैक ड्रेस में सोनम बाजवा ने जीता दिल, वीडियो हुआ वायरल, लगातार बढ़ रहे व्यूज
परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट और वीडियो ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है। फैंस एक्ट्रेस के पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, "हम आपके साथ हैं।" तो दूसरे ने लिखा, "‘क्या यह पोस्ट किसी के लिए है?" एक अन्य ने फैन ने लिखा, "क्या आप शादी के बाद से परेशान हैं?"