
Pathan Collection: 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान को रिलीज हुए पूरे 48 दिन हो गए हैं। फिल्म लगातार एक से बढ़कर एक धांसू रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म ने अभीतक केजीएफ 2, दंगल, बाहुबली 2, द कशमीर फाइल्स के सभी धमाकेदार रिकॉर्ड तोड़कर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। शाहरुख खान की चार सालों बाद वापसी कई इतिहास रच चुकी हैं। फिल्म के कलेक्शन पर नजर डाले तो यह पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है जो इतने समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म का कलेक्शन आसमान छू रहा है। फिल्म लगातार कमाई कर रही है। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर अक्सर वीकेंड पर एक के दूसरी टिकट फ्री का ऑफर शुरू कर दिया जाता है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाती है। इतना ही नहीं बल्कि कई सिनेमाहॉल पर फिल्म की टिकट पर केवल 90 रुपए का ऑफर शुरू कर दिया जाता है। 47वें दिन पठान, 7वें रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
पठान की रिलीज के बाद अभीतक कोई भी ऐसी धांसू फिल्म रिलीज नहीं हुई है जो पठान के सामने टिक सके। जिसमें शामिल कार्तिक आर्यन की शहजादा, अक्षय कुमार की सेल्फी शामिल हैं। लेकिन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो गए हैं, फिल्म अभी भी लोगों को पसंद आ रही है। लेकिन फिल्म का कलेक्शन (Tu Jhoothi Main Makkar collection) इन रिलीज हुई बाकी फिल्मों के मुकाबले अच्छा है। पठान के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 57 करोड़ रुपए था जबकि फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (TJMM) का 5वें दिन का कलेक्शन 70.66 करोड़ रुपए हो गया है।
पठान की रफ्तार 7वें हफ्ते भी कम होती नहीं नजर आ रही है। रणबीर और श्रद्धा की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की रिलीज के धमाकेदार कमाई के बीच पठान भी लगातार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए पूरे 47 दिन बीतने के बाद भी शाहरुख खान की पठान का कलेक्शन 7वें रविवार बढ़ा है।
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के अनुसार, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर पठान ने 520.60 करोड़ नेट हिंदी का कलेक्शन शनिवार को पार कर लिया था। जबकि सभी भाषाओं में फिल्म ने 539.14 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसके अलावा घरेलू ग्रॉस की बात करें तो फिल्म ने 652.50 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं 1042 करोड़ वर्ल्ड वाइड ग्रॉस किया है। इसके साथ ही फिल्म ने 7वें रविवार को 0.80 करोड़ की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 521.50 करोड़ रुपए। सभी भाषाओं में 540 करोड़ रुपए। डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन 653.40 करोड़ रुपए हो गया है। ओवरसीज में फिल्म का कलेक्शन 391.10 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि पठान ने वर्ल्डवाइड 1044.50 करोड़ रुपए का धांसू रिकार्ड्स बना लिया है।
यह भी पढ़ें : 'तू झूठी मैं मक्कार' भी 'पठान' के सामने गिरी धड़ाम, छठे दिन कमाई में आई भारी गिरावट