बॉलीवुड

फैन ने पूजा से पूछा- आपके पास सुपरपावर होती तो क्या करतीं, एक्ट्रेस ने बता दी दिल की ये बात

एक अन्य फैन ने पूजा से पूछा कि वे हमेशा खुश कैसे रहती हैं और उनकी मुस्कान का राज क्या है। इस पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए जवाब दिया कि ये वास्तव में बहुत आसान है।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2020, 7:39 PM IST
फैन ने पूजा से पूछा- आपके पास सुपरपावर होती तो क्या करतीं, एक्ट्रेस ने बता दी दिल की ये बात
फैन ने पूजा से पूछा- आपके पास सुपरपावर होती तो क्या करतीं, एक्ट्रेस ने बता दी दिल की ये बात

मुंबई। ऋतिक रोशन के साथ 'मोहनजोदारो' मूवी से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने हाल ही अपने फैंस से सोशल मीडिया पर बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने रजनीकांत को लीजेंड, ऋतिक को बेहद अच्छा इंसान और शाहरुख खान को किंग आॅफ रोमांस बताया। एक्ट्रेस को संगीतकार और गायक के रूप में ए आर रहमान पसंद हैं। पूजा ने फैंस के कई सवालों के मजेदार, तो गंभीर प्रश्नों के विस्तार से जवाब दिए।

शूटिंग करना हर बार आसान नहीं
हर बार नए सीन की शूटिंग में होने वाले रोमांच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूजा ने बताया कि निश्चित रूप से यह काम नीरस नहीं है। हालांकि यह उतना आसान नहीं है। कभी-कभी तो इसमें बहुत परेशानियां आ जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद जो परिणाम आता है, वह मूल्यवान होता है।

एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि अगर उनके पास सुपरपावर होता, तो वे क्या करतीं। इस पर उन्होंने बताया कि शायद भूतकाल या भविष्य में चली जाती। एक-दूसरी जगह जाने के लिए किसी आॅनलाइन टूल का इस्तेमाल करती जिसमें क्लिक करते ही मनचाही जगह घूमती।

बुरे समय में भी मुस्कुराना पसंद
एक अन्य फैन ने पूजा से पूछा कि वे हमेशा खुश कैसे रहती हैं और उनकी मुस्कान का राज क्या है। इस पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए जवाब दिया कि ये वास्तव में बहुत आसान है। मैं बुरे समय में भी खुश रहना पसंद करती हूं। आपको इसके लिए सुखद यादों को ताजा करना होता है। ये कुछ इस तरह है कि आप अंदर ही अंदर मुस्कुराते हैं और साथ ही दूसरे के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं, तो इससे आपको भी बहुत अच्छा महसूस होता है।

लॉकडाउन में कर रही खुद का आंकलन
देशभर में लॉकडाउन के चलते स्टार्स भी घरों मेें रहने को मजबूर हैं। इसी पर एक फैन ने पूछ लिया कि वह इस दौरान शूटिंग या फोटोशूट मिस करती होंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं वाकई सेट्स को मिस करती हूं। ये मेरे जीवन का सबसे संतुष्टि देने वाला हिस्सा है। हालांकि अभी समय अपनी सुरक्षा के लिए घरों में रहने का है, तो मैं अपने समय का उपयोग खुद के आंकलन और आंतरिक मजबूती के लिए कर रही हूं। इसके अलावा खाना खाती हूं, सोती हूं और चीजों को निहारती हूं।

'कभी ईद कभी दिवाली' गंभीर फिल्म नहीं
सलमान खान के साथ अगली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' पर पूजा ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये एक रोमांटिक फिल्म होगी जिसमें मेरा रोल शानदार होगा। इसकी स्क्रिप्ट ऐसी है जो आज के दौर से मेल खाती है। इसमें कोई सीख या गंभीर मुद्दे को नहीं बताया जाएगा। फिल्म एंटरटेनिंग और फन अंदाज वाली होगी। एक्ट्रेस को अब इसकी शूटिंग शुरू होने का इंतजार है। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में सलमान और पूजा के 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज भी अहम रोल में नजर आएंगे।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा