बॉलीवुड

इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं प्रेम चोपड़ा, दामाद ने हेल्थ को लेकर किया बड़ा खुलासा

Prem Chopra: बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनके दामाद ने बताया है कि दिग्गज अभिनेता को गंभीर बीमारी है। जिसके बाद उनके फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

3 min read
Dec 09, 2025
प्रेम चोपड़ा की हेल्थ पर दामाद शर्मन जोशी ने दी अहम जानकारी

Sharman Joshi On Prem Chopra Health: धर्मेंद्र जिस समय सांस फूलने की बीमारी को लेकर हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे, उस समय प्रेम चोपड़ा को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब एक्टर की बीमारी के बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं थी। अब उनके दामाद शर्मन जोशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया है कि आखिरकार क्यों उनके ससुर प्रेम चोपड़ा को भर्ती कराया गया था। उन्होंने एक बड़ी जानकारी दी है, जिसे सुनकर हर कोई परेशान हो गया है। सभी अपने फेवरेट एक्टर के लिए दुआ मांगने लगे हैं।

ये भी पढ़ें

हेमा मालिनी रखेंगी धर्मेंद्र के लिए दूसरी प्रेयर मीट! दोनों बेटियां भी होंगी शामिल, जानें कब और कहा होगा ये कार्यक्रम

प्रेम चोपड़ा को है ये गंभीर बीमारी (Prem Chopra Diagnosed with severe Aortic Stenosis)

एक्टर और प्रेम चोपड़ा के दामाद शर्मन जोशी ने ससुर की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाली और दूसरी अच्छी खबर दी है। शर्मन जोशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि प्रेम चोपड़ा को हाल ही में "गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस" (हृदय वाल्व से जुड़ी बीमारी) का पता चला था। इसके बाद उनका TAVI प्रोसीजर सफलतापूर्वक किया गया। TAVI एक मिनिमली इनवेसिव ट्रीटमेंट है, यानी यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें ओपन-हार्ट सर्जरी के बिना एओर्टिक वाल्व को ठीक किया जाता है।

क्या है गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस? (What Is Severe Aortic Stenosis)

बता दें, गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस (Severe Aortic Stenosis) एक हृदय रोग है जिसमें महाधमनी (aorta) का वाल्व संकरा हो जाता है, जिससे हृदय से शरीर में खून का प्रवाह रुक जाता है, हृदय को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, और सांस फूलना, सीने में दर्द, थकान या बेहोशी जैसे लक्षण दिखते हैं, जिसके इलाज के लिए अक्सर वाल्व बदलने की जरूरत पड़ती है।

शर्मन जोशी ने डॉक्टरों को कहा धन्यवाद (Sharman Joshi Instagram)

'3 इडियट्स' फेम एक्टर शर्मन जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में डॉक्टरों की देखभाल के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, "हमारे परिवार की तरफ से, मैं अपने ससुर श्री प्रेम चोपड़ा जी को सम्मानित कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंदर सिंह राव से मिले बेहतरीन इलाज के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं।"

शर्मन ने बताया कि डॉ. राव ने सफलतापूर्वक TAVI प्रोसीजर किया। उन्होंने डॉ. गोखले की भी तारीफ की, जिन्होंने बिना किसी समस्या के इलाज और तेज रिकवरी के बारे में बताया था। उन्होंने आखिर में कहा, "पिताजी अब घर पर हैं और काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। हम उन्हें मिले सपोर्ट और देखभाल के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।" शर्मन ने हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें प्रेम चोपड़ा अपने डॉक्टरों के साथ स्वस्थ दिख रहे थे। इन तस्वीरों में दिग्गज स्टार जितेंद्र भी प्रेम चोपड़ा से मिलने आए हुए दिखाई दिए।

फैंस ने जताई प्रेम चोपड़ा को लेकर गहरी चिंता

प्रेम चोपड़ा को लेकर कई लोग बेहद परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा, "यह सुनकर अच्छा लगा, उम्मीद है वह जल्द ठीक हो जाएंगे।" एक और फैन ने कहा, "भगवान करे वह जल्दी ठीक हो जाएं।" तीसरे ने लिखा, "आप बस ऐसे ही स्वस्थ रहिए।" बता दें, प्रेम चोपड़ा ने 'प्रेम नगर', 'उपकार' और 'बॉबी' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है और वह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर विलेन में से एक माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

धर्मेंद्र के निधन से हेमा मालिनी का हुआ बुरा हाल, पोस्ट में लिखा- आप मेरा दिल तोड़कर…

Also Read
View All

अगली खबर