बॉलीवुड

खराब तबीयत के चलते प्रियंका ने छोड़ा ‘OSCAR 2018’, सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख

बॅालीवुड और हॅालीवुड में अपने नाम का परचम लहरा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को इस समारोह में देखने के लिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड थे।

2 min read
Mar 05, 2018
priyanka chopra
priyanka chopra

आज सिनेमा जगत के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज 90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया है। ऐसे में भारतीय जनता सिर्फ एक एक्ट्रेस को देखने के लिए उत्सुक थी। बॅालीवुड और हॅालीवुड में अपने नाम का परचम लहरा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को इस समारोह में देखने के लिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड थे। पिछले दो साल से इस अवॉर्ड फंक्शन के जरिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमारे देश का नाम रोशन करती आई हैं।

लेकिन आपको जानकर दुख होगा की इस साल के अवॅार्ड समारोह में प्रिंयका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाईं। दरअसल उनकी तबियत बिगड़ गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस और दोस्तों को खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।

कुछ देर पहले प्रियंका ने एक सेल्फी फोटो साझा की है और इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी तबीयत काफी खराब है। इस तस्वीर पर प्रियंका ने कैप्शन लिखा,' मेरे सभी नॉमिनेटेड दोस्तों को मैं शुभकामनाएं देती हूं। काफी बीमार हूं लेकिन सभी को मेरी ओर से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। विजेताओं के नाम जानने के लिए बेकरार हूं। '

प्रियंका जल्द ही 'ए किड लाइक जैक' और 'इट इजंट रोमांटिक' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको सीजन 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों इस शो से प्रियंका का एक लुक भी सामने आया था। प्रियंका शो के इस सीजन में अलग लुक में नजर आएंगी। प्रियंका इस बार शो में छोटे बालों में नजर आने वाली है।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की हॅालीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ भी रिलीज हुई थी। लेकिन वो बॅाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। यह प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन लीड रोल में थे। प्रियंका की इस फिल्म को 'वर्स्ट फिल्म ऑफ द ईयर' की कैटेगरी में शामिल किया गया था। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। इस फिल्म में प्रियंका ने निगेटिव रोल प्ले किया था।

Updated on:
05 Mar 2018 11:52 am
Published on:
05 Mar 2018 09:43 am
Also Read
View All
इधर कंगना रनौत ने नर्सों की यूनिफॉर्म पर उठाया सवाल, उधर यूजर्स बोले- ‘नर्सों की ड्रेस नहीं, सैलरी पर बात करो’

‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर से गुप-चुप मिले सलमान खान के करीबी महेश मांजरेकर, भाईजान के भड़के फैंस, बोले- आस्तीन का सांप

‘धुरंधर की 1% कमाई के लिए इतनी मेहनत?’ वरुण धवन पर तनमय भट्ट का तंज, एक्टर के जवाब ने जीता दिल

Shilpa Shetty: अश्विनी से शिल्पा बनने तक का सफर, अक्षय कुमार संग अफेयर से लेकर राज कुंद्रा विवाद तक, बिना फिल्मों के भी करोड़ों की कमाई

एक विवादित सीन के बावजूद सुपरहिट हुई डिंपल कपाड़िया की ‘सागर’, शादी के 12 साल बाद किया था कमबैक