बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के चाचा के साथ चाकू की नोक पर हुई लूट, दिल्ली पुलिस ने मामला किया दर्ज

मीरा चोपड़ा ने ट्वीट कर बताई लूटपाट की बात पिता के साथ चाकू की नोक पर हुई थी लूट

2 min read
priyanka_uncle.jpg
Priyanka Chopra's uncle robbed

नई दिल्ली। दिल वालों की दिल्ली अब ऐसा नाम बन चुका है जैसे नाम बड़ा और दर्शन छोटे..क्योकि अब देश की बड़ी अपराधों के नाम से बदमान हो चुकी है। यहां पर बेखौफ होकर आए दिन लूटपाट हत्या जैसी घटनाए अब आम हो चुकी है। इस जगह पर लोग कितने असुरक्षित है, इसके बारे में जानकारी मीडिया के जरिए रोज सुनने को मिल ही जाती है। लेकिन अब इन्ही के बीच लूटपाट की घटना किसी बड़ी सेलिब्रेटी के परिवार के साथ हो जाए, तो आम आदमी के लिए ये सोचने वाली बात हो जाती है।

अभी हाल ही में कुछ ऐसी ही घटना Priyanka Chopra के चाचा के साथ हुई। प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन Meera Chopra ने उनके पिता के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी है। हालांकि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में अपने पति निक जोनास के साथ रह रही हैं, लेकिन उनकी चचेरी बहन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने ट्विटर पर इस ठना की शिकायत के बारे में बताया है। मीरा चोपड़ा के पिता के साथ चाकू दिखाकर गुंडों ने लूटपाट की थी। घटना उस समय की जब वो घर से बाहर पुलिस कॉलोनी में टहलने के लिए निकले थे।

No data to display.

मीरा ने अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'मेरे पिता पुलिस कॉलोनी में टहल रहे थे। दो लोग स्कूटर पर आए, चाकू दिखाया और उनका फोन छीन लिया। अब सोचने वाली बात यह हो जाती है कि दिल्ली में पुलिस कॉलोनी के अदर रहने के बाद भी लोग कितने सुरक्षित हैं।' मीरा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी टैग किया।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने रजिस्टर्ड एफआईआर की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'पीसीआर पुलिस लाइन, मॉडल टाउन के पास राजकुमार रोड पर एनडब्ल्यूडी-एमटी-000568। क्या आप डायरेक्ट मैसेज या कईमेल में कॉन्टेक्ट नंबर भेज सकते हैं।'

यह घटना 5 मई को शाम हुई और निश्चित रूप से एक चौंकाने वाली है। एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर में दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग कर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाया है।

Updated on:
06 May 2020 11:52 am
Published on:
06 May 2020 11:42 am