
बॅालीवुड और हॅालीवुड में अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी एक्ट्रेस Priyanka Chopra अक्सर अपनी स्टाइलिंग को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। आज वह देश की मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। उन्होंने बॅालीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।
इसी के साथ एक्ट्रेस को कई फैंस अपना Style Icon मानते हैं। बता दें हाल में प्रियंका एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान वह ब्लैक रंग के ग्लैमरस आउटफिट में नजर आईं। आपको जानकर हैरानी होगी की इस एक ड्रेस की कीमत 2 लाख है।
इससे इतना तो साफ है की पीसी (Priyanka Chopra) अपनी स्टाइल के साथ कभी कॅाम्प्रोमाइज नहीं करतीं। गौरतलब है की प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॅालीवुड के पॅाप स्टार निक जोनस से जोधपुर में शादी की। यह शादी पिछले साल की सबसे चर्चित शादी साबित हुई।
अब जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से हिंदी फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। यह सोनाली बोस की फिल्म है। फिल्म की कहानी एक 13 साल की आयशा चौधरी की है। 'द स्काई इज पिंक' फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।