इवेंट के दौरान जब यूलिया यह गाना गा रहीं थीं तब एक बार के लिए सलमान उनमें गुम होते नजर आएं।
कल सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ का नया गाना अल्लाह दुहाई है रिलीज हुआ है। इस गाने में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट दिखाई दे रही है। सलमान खान, अनिल कपूर , जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह और शाकिब सलीम मुख्य किरदारों में हैं। बता दें इस गाने को कल मुंबई में एक इवेंट के दौरान लॅान्च किया। उस दौरान पूरी स्टार कास्ट खूब मस्ती करती दिखाई दी।
खास बात यह है कि लॅान्च पार्टी के दौरान सलमान की खास दोस्त यूलिया वंतूर भी नजर आईं। उन्होंने इस फिल्म का गाना ‘पार्टी चले ऑन’ गाया है। सलमान खान और पूरी स्टार कास्ट उनका यह गाना गुनगुनाती नजर आई। ‘अल्लाह दुहाई है’ गाने के लॉन्च के बाद सलमान खान ‘पार्टी चले ऑन’ गाना गुनगुनाने लगे। यह गाना बहुत जल्द रिलीज होने वाला है।
इवेंट के दौरान जब यूलिया यह गाना गा रहीं थीं तब एक बार के लिए सलमान उनमें गुम होते नजर आएं। दोनों की बेमिसाल केमिस्ट्री लॅान्च के दौरान देखी जा सकती थी। इस गाने को यूलिया ने सलमान के साथ गाया। ‘रेस 3’ की पूरी टीम इस गाने पर थिरकती नजर आई।
गौरतलब है कि फिल्म रेस 3 की रिलीज डेट 15 जून, 2018 है। इस फिल्म को लेकर सभी काफी एक्साइडेड हैं। फिल्म के ट्रेलर लॅान्च के दौरान सलमान ने एक कुछ बातें मीडिया संग शेयर की। आपको जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म को करने के लिए भी सलमान खान ने दो बार विचार किया था। सलमान खान को दो साल पहले ही ‘रेस 3′ की स्क्रिप्ट दे दी गई थी। लेकिन तब वह इससे खुश नहीं थे।
सलमान खान ने बताया, ''रेस 3’ की स्क्रिप्ट दो साल पहले मुझे ऑफर की गई थी, उस वक्त मुझे लगा कि यह मेरे जॉनर में फिट नहीं बैठती। मैंने प्रोड्यूसर रमेश तौरानी से फिल्म में कुछ बदलाव करने की बात कही क्योंकि मुझे नहीं लग रहा था कि यह मेरे जॉनर में फिट होती है। हालांकि जब कुछ फाइनल हो गया तो मुझे लगा कि सचमुच इस फिल्म को करने में काफी मजा आया।' सलमान ने आगे कहा, 'यह पहली ऐसी फिल्म है जिसमें मैं म्यूजिकल एक्शन बोनान्ज़ा का मजा देखने को मिलेगा। इससे पहले, हमारे पास एक संगीत एक्शन बोनान्ज़ा होता था जो तुरंत नहीं आता है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें बड़े पैमाने पर संगीत, भावना, एक्शन, युथ काइंड है। यह उन फिल्मों में से एक है जो आप देखते हैं, अंत में सीटी और दिल खुश कर घर वापसी करते हैं, मैंने ऐसी फिल्म की है। यह उन फिल्मों में से एक है, जिसे मैंने कभी भी नहीं किया है।'