28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय दत्त को अपनी डेब्यू फिल्म ‘युद्ध’ से हटाने पर बोले फिल्ममेकर राजीव राय, बताया- टूट गई थी पुरानी दोस्ती

Rajveer Rai On Sanjay Dutt: फिल्ममेकर राजीव राय ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'युद्ध' से अभिनेता संजय दत्त को रिप्लेस करने के बाद उनकी संजय के साथ गहरी दोस्ती टूट गई थी। राजीव का कहना है कि उस फैसले का मलाल उन्हें आज भी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 28 Oct 2026, 8:37 AM IST

Qazi Touqeer Brother Qazi Touseef Dig Love gill and ScoutOP allegation said Manipulation is at its peak

Rajiv Rai On Sanjay Dutt: बॉलीवुड सिनेमा के गलियारों में फिल्मों की सफलता और कलाकारों के आपसी संबंधों को लेकर अक्सर कई किस्से सुनने को मिलते हैं। जाने-माने फिल्ममेकर राजीव राय (Rajiv Rai) ने हाल ही में अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। साल 1985 में रिलीज हुई अपनी पहली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'युद्ध' (Yudh) से जुड़ा एक पुराना वाकया साझा करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह फिल्म के दौरान अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) को रिप्लेस करने की वजह से उनकी सालों पुरानी गहरी दोस्ती हमेशा के लिए टूट गई।

राजीव राय ने संजय दत्त को लेकर किया खुलासा

पत्रकार विक्की लालवानी के साथ राजीव राय ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके परिवार और संजय दत्त के परिवार के बीच बेहद करीबी रिश्ते थे। राजीव के पिता गुलशन राय ने संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' को फाइनेंस किया था, जिसे खुद दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त ने निर्देशित किया था। दोनों परिवारों के बीच की यह बॉन्डिंग बहुत मजबूत थी, लेकिन जब राजीव ने अपनी पहली फिल्म 'युद्ध' की शुरुआत की, तो परिस्थितियां बदल गईं।

राजीव ने उस दौर को याद करते हुए कहा, "संजय दत्त उन दिनों एक पर्सनल प्रॉब्लम से गुजर रहे थे और इसलिए मैं उनके साथ युद्ध पूरी नहीं कर पाया।"

फिल्म का केवल 20 से 30% हिस्सा शूट होना बाकी था और संजय दत्त को फिल्म में जैकी श्रॉफ वाला मुख्य किरदार निभाना था। लेकिन जब संजय फिल्म पूरी करने में असमर्थ रहे, तो मजबूरी में राजीव को कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें फिल्म से हटाना पड़ा और पूरे प्रोजेक्ट की शूटिंग दोबारा करनी पड़ी, जिसमें अनिल कपूर को भी लिया गया था।

"अब हम सिर्फ ऊपरी तौर पर दोस्त हैं, लेकिन वो गहरी दोस्ती खत्म हो गई"

भले ही राजीव के पिता गुलशन राय और सुनील दत्त के बीच की दोस्ती आखिरी समय तक बनी रही, लेकिन संजय दत्त के साथ राजीव के रिश्ते कभी पहले जैसे हो ही नहीं पाए। इस बात का मलाल आज भी राजीव के दिल में साफ झलकता है।

उन्होंने आगे कहा, "हम अब ऊपर से दोस्त हैं, लेकिन अब कोई करीबी दोस्ती नहीं रही। घटना के बाद मैं शायद एक या दो बार उनके घर गया था। उससे पहले हमारी बहुत गहरी दोस्ती थी, जो टूट गई। मैं वह फैसला लेकर भी खुश नहीं था। कभी-कभी, जब मैं इसके बारे में सोचता हूँ तो मुझे लगता है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।"

बता दें कि 1985 में आई 'युद्ध' एक बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर (डबल रोल), टीना मुनीम, नूतन, डैनी डेन्जोंगपा और हेमा मालिनी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। हालांकि इस घटना के बाद राजीव राय ने अपने करियर में 'त्रिदेव' (1989), 'विश्वात्मा' (1992), 'मोहरा' (1994) और 'गुप्त' (1997) जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, लेकिन संजय दत्त के साथ टूटा हुआ यह रिश्ता आज भी उनकी यादों का एक कड़वा सच बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग