
Randeep Hooda Marriage With Lin Laishram: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही शादी करने वाले हैं। वो इसी साल नवंबर में शादी करेंगे। रणदीप अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों को डेट करते हुए कई साल हो चुके हैं और उनकी उम्र में बड़ा फर्क भी है।
बॉलीवुड एक और गुपचुप शादी का गवाह बनने जा रहा है। एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। 'ईटाइम्स' की हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि वे इस महीने के अंत यानी नवंबर में शादी करेंगे। तारीख का खुलासा किए बिना ही एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। उसने बताया है कि शादी काफी प्राइवेट होगी। इसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल होंगे और ये मुंबई में ही होगी।
47 साल के रणदीप और 37 साल की लिन ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है। हालांकि, उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके रिश्ते की पुष्टि कर दी है। रणदीप ने पहली बार अपने रिश्ते के बारे में 2021 में लिन के जन्मदिन पर बताया था। उन्होंने उन्हें प्यार से हॉट फज कहा था। बता दें कि लिन मणिपुर की हैं और वो इंडियन मॉडल हैं।