बॉलीवुड

जब शाहरुख के साथ Kissing Scene ने बिगाड़ दी थी रानी मुखर्जी की हालत, नाराज होकर बोले SRK- ‘मैं खा नहीं…’

Rani Mukerji Kissing Scene: 'मर्दानी 3' को लेकर रानी मुखर्जी इन दिनों चर्चा में हैं। कई सेलेब्रिटीज भी फिल्म के ट्रेलर पर एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच राइ मुखर्जी का एक किस्सा सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने किसिंग सीन पर बात की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
2 min read
Jan 18, 2026
Rani Mukerji and SRK photos
जब रानी मुखर्जी ने की शाहरुख खान के साथ किसिंग सीन पर की थी बात। (फोटो सोर्स: IMDb)

Rani Mukerji Kissing Scene: अभिनेत्री रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी 'मर्दानी 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें रानी उर्फ शिवानी शिवाजी रॉय खतरनाक अपराधियों से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं। इस दमदार ट्रेलर के बाद से फिल्मीं सितारे हों या रानी के फैंस हर कोई रानी की तारीफ करते नहीं थक रहा है। इस सबके बीच रानी मुखर्जी से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि शाहरुख खान के साथ किसिंग सीन करने में उनको कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

जब रानी मुखर्जी को शाहरुख खान संग किसिंग सीन करने में आई थीं दिक्कतें

रानी मुखर्जी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि शाहरुख खान के साथ एक किसिंग सीन शूट करने में उनको बहुत झिझक महसूस हो रही थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उस सीन को शूट करने में उनको बहुत शर्म आ रही थी और बार-बार रीटेक होने के चलते शाहरुख भी चिढ़ गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रानी मुखर्जी और शाहरुख खान से जुड़ा ये किस्सा फिल्म 90s की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का है और इन दोनों की ये साथ में पहली फिल्म थी। फिल्म में दोनों का एक किसिंग सीन था जिसे करने में रानी कम्फर्टेबल महसूस नहीं कर रही थीं।

जब रानी से इरिटेट हो गए थे शाहरुख

कुछ कुछ होता है फिल्म का पोस्टर। (फोटो सोर्स: IMDb)

फिल्मफेयर के मुताबिक, रानी मुखर्जी ने 2018 में शाह रुख खान संग किसिंग सीन से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए कहा था, "जब भी वह मुझे किस करने के लिए पास आते थे तो मैं थोड़ा पीछे हट जाती थी। शाहरुख, करण को देखकर कहते थे, तुम ये किसे ले आए हो? मैं इसके साथ रोमांस नहीं कर सकता। मैं इन्हें खा थोड़ी जाऊंगा।" इसके साथ ही रानी ने ये भी बताया कि उनको यह भी डर सता रहा था कि शाहरुख संग उनकी केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर कैसे दिखेगी। लेकिन फिल्म में राहुल (शाहरुख) और टीना (रानी) की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्में

जानकारी के लिए बता दें कि 'कुछ कुछ होता है' के अलावा इनकी जोड़ी 'कभी अलविदा ना कहना', 'कभी खुशी कभी गम', 'वीर जारा', 'चलते चलते', जैसी फिल्मों में नजर आई थी। हालांकि, 2026 में दोनों एक बार फिर मोस्ट अवेटेड और मल्टीस्टारर फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं।

रानी मुखर्जी का 30 साल का फिल्मी करियर

रानी मुखर्जी ने अपने 30 साल के करियर में हिचकी, ब्लैक, मिसेस चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे, वीर-जारा, मर्दानी फ्रेंचाइजी में एक से बढ़ कर एक किरदारों को जिया है। जल्द ही रानी मुखर्जी 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) में बेहद स्ट्रॉन्ग किरदर में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आने वाली 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।