बॉलीवुड

‘JNU’ में प्रोफेसर बनेंगी बिग बॉस एक्स-कंटेस्टेंट रश्मी देसाई, फैंस को बोला ‘थैंक यू’

बिग बॉस (Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' (JNU) में लेखिका और प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2024, 6:36 PM IST
rashmi_desai in JNU Movie

बिग बॉस (Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपकमिंग फिल्‍म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' (JNU) में लेखिका और प्रोफेसर निवेदिता मेनन की भूमिका निभाती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ‘थैंक यू’ भी बोला है।

एक्ट्रेस ने कहा कि ''सबसे पहले मुझे स्क्रीन पर देखने का इंतजार करने के लिए मेरे फैंस को बहुत-बहुत धन्यवाद। जिस तरह की भूमिका मैं निभाना चाहती थी, उसके लिए थोड़ा ब्रेक लेना सही फैसला था। मैंने अपने किरदार के लिए बहुत मेहनत की है।''

रश्मि आगे कहती हैं ''मेरे इस किरदार से बहुत से लोगों की उम्मीदें जुड़ी हुई है और इस चीज का ध्यान रखना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। एक कलाकार के तौर पर कैरेक्टर में गहराई से उतरने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है।''

यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News

रश्मि ने कहा कि ''अब यह देखने का समय आ गया है कि दर्शक मेरे परफॉर्मेंस पर क्या रिएक्शन देते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि लोगों को मेरा काम पसंद आएगा। प्रोमो के बाद मुझे इतना प्यार देने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।''

आईएमडीबी के मुताबिक यह फिल्म एक छोटे शहर के सौरभ शर्मा के बारे में है जो अब जेएनयू का छात्र है। वहां वह राष्ट्रविरोधी वामपंथी छात्रों की गतिविधियों से बेचैन हो जाता है और उनके खिलाफ आवाज उठाता है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा