सबसे पहले उनके दोस्त कहे जाने वाले और उनके को- एक्टर अमिताभ बच्चन ने उनके निधन की खबर ट्वीट द्वारा दी थी। उसके बाद बाकी एक्टर्स ने भी ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Died) को उनके निधन पर श्रद्धाजंलि दी है।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का आज सुबह निधन (Rishi Kapoor Dies) हो गया है। बिगड़ती तबियत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। सबसे पहले उनके दोस्त कहे जाने वाले और उनके को- एक्टर अमिताभ बच्चन ने उनके निधन की खबर ट्वीट द्वारा दी थी। उसके बाद बाकी एक्टर्स ने भी ऋषि कपूर को उनके निधन पर श्रद्धाजंलि दी है।
एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट (Akshay Kumar Tweet On Rishi Kapoor r Death) करते हुए कहा- 'ऐसा लगता है जैसे हम एक बुरा सपना देख रहे हैं। अभी-अभी ऋषि कपूर जी के निधन की खबर सुनी। यह दिल तोड़ने वाला है। वह लेजेंड थे। एक उम्दा सह कलाकार और फैमिली के एक बहुत अच्छे दोस्त थे। मेरी प्राथनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ट्वीट करते हुए लिखा- "मेरा दिल बहुत भारी है। यह एक युग का अंत है। ऋषि सर आपके साफ दिल और अथाह प्रतिभा का सामना फिर कभी नहीं करेंगे। नीतू मैम, रिधिमा, रणबीर और परिवार के बाकी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धाजंलि को दी है। उन्होंने लिखा- 'मैं हर तरह से अपने शब्दों को खो चुकी हूं। बिना यकीन किए इस फोन को पकड़े हुई हूं। कल इरफान और अब .... निराशा, उदासी, दिल टूट गया। मुझे सच में विश्वास था कि आप इससे बाहर आओगे। आप हमेशा याद आओगे।'
वहीं सबसे पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था - वो चला गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं पूरी तरह टूट गया हूं।
इससे पहले रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर दी थी। रणधीर कपूर ने बताया था कि ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। आपको बता दें कि ऋषि कपूर को साल 2018 में अपनी बीमारी कैंसर का पता चला था। जिसके बाद वह एक साल तक इलाज के लिए न्यूयॉर्क में रहे थे।