बॉलीवुड

14 साल की उम्र में ऋषि कपूर को दिल दे बैठी थीं नीतू, शादी के दौरान दोनों हो गए थे बेहोश

ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी, यहां तक उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्म की तरह ही रही....

3 min read
Apr 30, 2020
rishi kapoor
rishi kapoor

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के बाद दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका जन्म 4 सिंतबर, 1952 को मुंबई में हुआ था। नीतू कपूर को 14 साल की उम्र में ऋषि कपूर से प्यार हो गया था। कम ही लोग जानते हैं कि शादी वाले दिन घोड़ी चढ़ने से पहले ऋषि को चक्कर आ गया था और वे बेहोश हो गए थे। वहीं उनकी दुल्हन यानी नीतू सिंह (अब कपूर) का भी यही हाल था। हालांकि, दोनों के बेहोश होने के कारण अलग-अलग थे।

14 की उम्र ऋषि को डेट करने लगी थीं नीतू
ऋषि कपूर और नीतू सिंह एक दौर में बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार थे। उनकी पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी। हालांकि, यह फिल्म बहुत सफल नहीं हुई, लेकिन इस फिल्म से दोनों दोस्त बन गए। नीतू जब महज 14 साल की थी, तभी से ऋषि को डेट करने लगी थीं। यह वह दौर था जब नीतू ने इंडस्ट्री में कदम ही रखा था।

सेट पर नीतू को छेड़ते थे ऋषि
ऋषि कपूर अक्सर नीतू कपूर को फिल्म के सेट पर छेड़ते रहते थे। एक वक्त पर नीतू, ऋषि से इरिटेट भी होने लगी थी। उनको उन पर गुस्सा आने लगा था, लेकिन इसके धीरे-धीरे नीतू को ऋषि की यही शरारतें रास आने लगी और दोनों करीब आ गए। दोस्ती से प्यार का यह रिश्ता फिल्म 'खेल खेल में' में बदला। इसी फिल्म के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बीच रोमांस शुरू हो गया था। 'खेल खेल में' के रिलीज होने के बाद बॉलीवुड में इन दोनों के प्यार की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

नीतू चाहती थीं 'बॉबी' में रोल
नीतू की दिली ख्वाहिश थी वह की फिल्म 'बॉबी' में टाइटल रोल निभाएं, लेकिन ऐन वक्त पर डिंपल कपाड़िया ने बाजी मार ली। दरअसल, राज कपूर 'बॉबी' के लिए एक नए और फ्रेश चेहरे की तलाश में थे और नीतू उस समय कुछ फिल्मों में काम कर चुकी थीं। बाद में नीतू और ऋषि ने लगातार कई फिल्में की। 'रफू चक्कर', 'दूसरा आदमी', 'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।

राज कपूर ने कहा था, ' प्यार है तो शादी करो'
जब इंडस्ट्री में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के प्यार की चर्चा होने लगी थी तो राज कपूर ने कहा था कि प्यार है शादी कर लो। नीतू, ऋषि भी शादी को लेकर गंभीर थे, यह बात ऋषि कपूर के साथ उनका पूरा परिवार भी जानता था। एक दिन राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि यदि वे नीतू से प्यार करते हैं तो उनसे शादी करें।

शादी में बेहोश हो गई थी ये जोड़ी
22 जनवरी, 1980 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां आई थीं। शादी के समय नीतू सिंह इसलिए बेहोश हो गई थीं क्योंकि उनका लहंगा भारी था और उनसे संभल नहीं पा रहा था। ऋषि कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था और वह भी इस दौरान बेहोश हो गए थे। दरअसल, ऋषि अपने आसपास मौजूद भीड़ से इतने परेशान हो गए कि घोड़ी चढ़ने से पहले ही उन्हें चक्कर आ गया था।

Updated on:
03 May 2020 11:58 am
Published on:
30 Apr 2020 10:42 am