बॉलीवुड

Rishi Kapoor की प्रेयर मीट की तस्वीरें वायरल, रणबीर और नीतू कपूर आए नजर

तस्वीर में रणबीर और नीतू कपूर ऋषि कपूर की तस्वीर के पास बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है।
2 min read
rishi_kapoor_1.jpg
Rishi Kapoor Prayer Meet

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए। 67 की उम्र में ऋषि कपूर ने परिवार वालों के बीच मुंबई में आखिरी सांस ली। करीब दो साल से वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। अचानक खबर आई कि ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलाफ के चलते मुंबई के एच. एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सुबह 8:45 पर उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से उनके परिवाल वाले बुरी तरह टूट गए हैं और अब उन्होंने उनके लिए एक प्रेयर मीट रखी थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही हैं।

ऋषि कपूर की प्रेयर मीट घर पर ही रखी गई और लॉकडाउन के चलते केवल घर के लोग शामिल हुए। इस दौरान नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणबीर और नीतू कपूर ऋषि कपूर की तस्वीर के पास बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है।

तस्वीर में रणबीर कपूर ने औरेंज कलर की पगड़ी पहनी हुई है। तो वहीं नीतू कपूर खोई-खोई सी दिख रही हैं। वहीं रात को ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) मुंबई पहुंची हैं। लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली में फंसी हुई थीं, जिसके कारण वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल न हो सकीं।

View this post on Instagram

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

आपको बता दें कि शनिवार को नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा था। बेहद ही कम शब्दों में नीतू ने अपने दर्द को बयां किया। उन्होंने ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की और साथ में लिखा- 'हमारी कहानी का अंत।' उनके इस पोस्ट बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स ने उन्हें सांत्वना दी।

Published on:
03 May 2020 03:25 pm