बॉलीवुड

शादीशुदा रितेश देशमुख ने अपने आप को बताया कुंवारा! पत्नी को सामने देख हुई बोलती बंद

रितेश देशमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर अपने आप को कुंवारा बताते हुए नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
May 05, 2024
रितेश देशमुख का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फनी वीडियो से फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। हाल ही में कपल का एक वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो में रितेश देशमुख साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ के गाने ‘अकेला है मिस्टर खिलाड़ी’ पर रील बना रहे हैं, तभी वो कुछ ऐसा देखते हैं कि डर से उनकी हालत खराब हो जाती है।

बीवी को देखकर बोलती हुई बंद

रितेश अपने कमरे में गाने पर रील बना रहे होते हैं तभी जेनेलिया (Genelia Deshmukh) आ जाती हैं। पत्नी को देखकर रितेश देशमुख चौंक जाते हैं और कहते हैं- ‘कुछ नहीं, मैं रील बना रहा था।’ इसके बाद जेनेलिया फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का टाइटल सॉन्ग लगा देती हैं और रितेश से कहती है, ‘इस पर रील बनाइये’। इसके बाद रितेश कुछ देर खड़े रहते हैं फिर दोनों एक साथ डांस करने लगते हैं।

Published on:
05 May 2024 02:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर