
नई दिल्ली | रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) बॉलीवुड में फैमली मैन के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनका नाम साजिद खान (Sajid Khan) के साथ जोड़ दिया गया था। ये बात उस समय की है जब रितेश देशमुख के अफेयर के चर्चे हर तरफ हो रहे थे। रितेश और जेनेलिया डिसूजा एक दूसरे को उस वक्त डेट कर रहे थे लेकिन मीडिया के सामने हमेशा दोनों ने दोस्त ही बताया। जिसके बाद रितेश देशमुख की सेक्सुअलिटी पर काफी अफवाहे उड़ने लगी थीं।
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) को लेकर लोगों का मानना था कि वो गे हैं और उनका अफेयर डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) से चल रहा है। यहां तक कि साजिद ने अपने शो सजिद सुपरस्टार्स में रितेश से इसपर सवाल भी कर लिया था जिसके बाद वो शो छोड़कर जाने लगे थे। दरअसल, साजिद ने मलाइका अरोड़ा की एक क्लिप चलाई थी जिसमें वो साजिद और रितेश से उनके रिलेशनशिप में होने की सच्चाई के बारे में पूछ रही थीं? इसी पर साजिद ने रितेश ने सवाल कर दिया था कि मैगजीन में छपा है कि रितेश गे हैं। और आप मेरे साथ रिलेशन में हैं। क्या ये सच है? इस सवाल पर रितेश बेहद नाराज़ हो गए थे। साजिद ने इसके बाद रितेश से माफी भी मांगी थी और उन्हें शो में रुकने को कहा था।
बता दें कि रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने लगभग 10 साल तक जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) को डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली थी। दोनों बॉलीवुड के मोस्ट अडोरेबेल कपल में से एक हैं। जेनेलिया ने रितेश के बर्थडे पर एक प्यारा मैसेज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।