बॉलीवुड

रितेश देशमुख ने शादी में छुए थे जेनेलिया डिसूजा के 8 बार पैर, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने एक डांस रियलिटी शो में अपने पति रितेश देशमुख से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए हैं।
2 min read
Aug 02, 2021
Riteish Deshmukh Genelia
Riteish Deshmukh Genelia

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इनके शेयर किए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते है। इसके साथ ही दोनो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टीव होने के चलते अपनी बातों को फैंस के साथ शेयर भी करते रहते है। अभी हाल ही में यह जोड़ी डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 की शोभा बढ़ाने के लिए आई। दोनों ने उस दौरान अपनी जिदंगी से जुड़े कुछ मजेदार किस्से बताए।

इस शो में जेनेलिया ने एक खुलासा करते हुए बताया कि उनके पति रितेश ने शादी के दौरान मेरे एक बार नही बल्कि आठ बार उनके पैर छुए थे।

जेनेलिया ने शो के दौरान बताया, ‘ कि हमने अपनी शादी को रीति रिवाजों को निभाते हुए काफी अलग तरीके से एंजॉय किया था मैं पारंपरिक शादियों को पसंद करती हूं और खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे रितेश देशमुख जैसा पति मिला। हमारी शादी की हर एक पार्टी मैं मेरे लिए एक धमाका था मैं अपनी बिदाई के दौरान भी काफी रोई थी। लेकिन हम सभी ने बहुत अच्छा समय बिताया। बेशक, रितेश को आठ बार मेरे पैर छुने पड़े थे।’

इस खुलासा को करने के बाद जेनेलिया थोड़ा मुस्कुराई और डांस करते हुए दिखाई दी> इसके बाद रितेश ने भी बीच में टोकते हुए कहा कि पुजारी को पता था कि मुझे जीवन भर यही करना है इसके लिए तैयार कर रहा था। उन्होंने मुझे इसका अहसास पहले ही करा दिया था।

बता दे कि रितेश और जेनेलिया की पहली मुलाकात फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और साल 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक है।

Published on:
02 Aug 2021 06:53 pm