बॉलीवुड

Ritesh Deshmukh और Genelia D’Souza ने किए अपने ऑर्गन दान, Video शेयर कर दी जानकारी

एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza)ने शेयर किया वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2020, 8:17 AM IST
Riteish Deshmukh, Genelia D'Souza pledge to donate organs
Riteish Deshmukh, Genelia D'Souza pledge to donate organs

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड में कुछ कपल ऐसे हैं जो अपने अंदाज़ से लोगों के लिए मिसाल कायम करते रहते हैं, उनमें से एक हैं एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza)। ये दोनों समय-समय पर अपना वीडियो बना कर लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं, साथ ही अपने (Riteish Deshmukh has shared a heart touching video)फोटो और वीडियो शेयर करते हैं।

इनके फैंस को भी अपने स्टार्स का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। लेकिन 1 जुलाई को रितेश और जेनेलिया (Riteish Deshmukh, Genelia D'Souza pledge to donate organs)ने वीडियो के माध्यम से जो संदेश दिया उसको देख कर हर कोई उनका कायल हो गया। जी हां इस कपल ने अपनी लाइफ का सबसे बड़ा निर्णय ले कर अपने चाहने वालों को उससे अवगत कराया।

आपको बतादें जेनेलिया डिसूजा (Riteish Deshmukh and Genelia D'Souza) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) पति-पत्नी ने डॉक्टर्स-डे(National Doctors' Day) के खास अवसर पर अंग दान का फैसला लिया है, और अपने इस निर्णय की जानकारी वीडियो के माध्यम से उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

डॉक्टर्स-डे (Doctor’s day) के मौके पर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) के साथ मिल कर एक वीडियो बनाया और उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस कपल ने वीडियो में संदेश दिया कि- "हमने इस बारे में कई बार सोचा, लेकिन ऐसा मौका नहीं आया कि आप लोगों से कह सकूं, पर आज 1 जुलाई को हम यह बताना चाहते हैं कि हम दोनों ने प्रतिज्ञा ली है अपना ऑर्गन दान करने की।" इसके बाद जेनेलिया डिसूजा ने कहा कि- "अगर आप लोगों को लगता है कि आप लोग भी इस तरह से दान कर सकते हैं तो प्लीज ऐसा ज़रूर करें।" जेनेलिया और रितेश का ये वीडियो लगातार देखा जा रहा है, और जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह उनकी जम कर तारीफ कर रहा है और वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

रीतेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) ने अपने वीडियो में लिख कर जानकारी दी कि, "मैं और रितेश इस बारे में लंबे समय से सोच रहे थे, लेकिन कुछ ना कुछ कारणों वश ऐसा नहीं कर पाते थे, लेकिन आज डॉक्टर-डे के मौके पर हमे लगा कि यह सही अवसर है अंगदान का निर्णय लेने का और इसके लिए शपथ लेने का। मेरी समझ से यह दुनिया के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट होगा। मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज इस महाअभियान में ज़रूर हिस्सा लें और लोगों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें।" ऐक्ट्रेस जेनेलिया और उनके पति व एक्टर रितेश देशमुख समय-समय पर फोटो और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Updated on:
2 Jul 2020, 8:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा