बॉलीवुड

सायरा बानो का इमोशनल पोस्ट, कहा- ऋषि ने जिंदा रखी थी दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती

सोशल मीडिया पर हर एक्टर ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को श्रद्धाजंलि दी है। अब एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) ने भी उन्हें याद किया है।
2 min read
rishi_kapoor.jpg
Saira Banu Emotional Post For Late Rishi Kapoor

नई दिल्ली फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन से सभी को एक गहरा सदमा लगा है। बीते बुधवार को पहले एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) ने दुनिया को अलविदा कहा था और ठीक एक दिन बाद यानि गुरुवार को ऋषि कपूर का निधन हो गया। वह पिछले दो साल से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। 30 अप्रैल को उन्होंने परिवार वालों के बीच मुंबई में आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर हर किसी ने ऋषि कपूर को श्रद्धाजंलि दी है। अब एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) ने भी उन्हें याद किया है।

अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) व सायरो बानो ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को ट्विटर के जरिए श्रद्धाजंलि दी है। दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से सायरा बाना ने लिखा, 'ऋषि कपूर से बहुत ज्यादा प्यार मिला। वह हमेशा ऐसी चीजें करते जो प्यार से बहुत ही पर्सनल हो जाती हैं। वह अपने पुराने पारंपरिक तरीके से हर फैमिली फंक्शन का बुलावा भेजा करते थे। ऋषि कपूर हमेशा जुड़े रहे और उन्होंने दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती को जिंदा रखा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

आपको बता दें कि गुरुवार शाम ऋषि कपूर पंचतत्व में विलीन हुए। उनके बेटे रणबीर कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार से कई भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर के पास रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर खड़ी थीं। लेकिन ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं। वह दिल्ली में फंसी हुई थीं, जैसे ही उन्हें पिता के निधन की जानकारी मिली तो वह मुंबई के लिए बाई रोड रवाना हुईं। लेकिन उनके लिए अंतिम संस्कार में पहुंच पाना नामुमकिन था।

बता दें कि ऋषि कपूर बीते दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे। जिसके इलाज के लिए एक साल पत्नी नीतू कपूर के साथ एक साल तक न्यूयॉर्क में भी रहे थे। लेकिन आज उनके निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में है।

Published on:
02 May 2020 02:40 pm