बॉलीवुड

Salman Khan के नाम पर फ्रॉड करने वाली लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज, एक्टर ने लगाए संगीन आरोप

राधे के बाद सलमान खान(Salman Khan ) कर रहे हैं टाइगर जिंदा है 3 की प्लानिंग कास्टिंग का काम भी हो चुका है शुरू सलमान के नाम पर आया फेक कॉल
2 min read
 Fraud ID with Salman Khan's name
Fraud ID with Salman Khan's name

नई दिल्ली। फेक कॉल से बैंक अकाउंट को साफ करने का मामला तो आपने सुना ही होगा। लेकिन इन दिनों चर्चा में है फेक कास्टिंग के लिए आ रहे फेक कॉल्स की। दरअसल इन दिनों सलमान ख़ान फ़िल्म "राधे" के बाद अब "टाइगर जिंदा है 3" फ़िल्म की प्लानिंग भी कर रहे हैं। इस फ़िल्म को ले कर कलाकारों के सिलेक्शन का काम भी जारी है। आपको बतादें फ़िल्मों में रोल के लिए लोगों के जूते घिस जाते हैं ऐसे में अगर किसी के पास कॉल आये की "क्या आप सलमान खान की सुपर हिट फिल्म का हिस्सा बनेंगे?" ये बात हजम कैसे हो सकती है? साफ जाहिर है कि ये सिर्फ फेक कास्टिंग का मामला है।

टीवी के मशहूर शो ‘क्वींस हैं हम' और 'तनहाइयां' के मशहूर कलाकार अंश अरोड़ा ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में फेक कॅाल्स और फेक ईमेल मिलने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बतादें पिछले दिनों अंश आरोड़ा को फिल्म 'टाइगर जिंदा है 3' की कास्टिंग के लिए फेक कॅाल्स और ईमेल मिले जिसके बाद अंश ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

मिला टाइगर जिंदा है 3 में विलेन का रोल

जानकारी के मुताबिक अंश को श्रुति नाम की किसी महिला ने कॅाल कर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है 3' में विलेन का रोल ऑफर किया था।

मेल करने वाली ने 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर के नाम से फेक आईडी बना कर अंश को कॉल और मेल किया था, जिसमें उसने यह भी बताया था कि फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं, और उनके साथ मीटिंग भी है। अंश ने बताया कि श्रुति नाम की महिला खुद को सलमान खान फिल्म्स से जुड़ी हुई बता रही थी।

सलमान के बयान के बाद हुआ खुलासा

एक्टर अंश ने बताया कि ‘उन्हे कॉल कर कहा गया था कि आपके एक वीडियो के आधार पर आपको सेलेक्ट किया गया है।‘ अंश ने बीते दिनों बताया कि सलमान खान ने एक बयान जारी कर कहा था कि वीडियो के आधार पर किसी तरह की कोई कास्टिंग नहीं की जा रही है। ये सुनने के बाद अंश को इस फ्रॉड का पता चला। इस फेक की वजह से अंश ने बताया कि उनके दूसरे काम पर बुरा असर पड़ा है।

Updated on:
18 May 2020 03:00 pm
Published on:
18 May 2020 03:00 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’