बॉलीवुड

Salman Khan ने संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल को शादी के लिए किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने किया रिवील

सलमान खान ने 'हीरामंडी' की 'आलमजेब' को प्रपोज किया था। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में किया है।

less than 1 minute read
May 16, 2024
सलमान खान ने इस एक्ट्रेस को किया था शादी के लिए प्रपोज

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी आज कल खूब चर्चा में हैं। इस सीरीज में आलमजेब के किरदार में भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की भांजी शर्मिन सहगल नजर आईं थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने सलमान खान से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं। शर्मिन ने कहा कि सालों पहले सलमान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।

सलमान खान ने किया था शादी के लिए प्रपोज

1999 में आई सलमान खान, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil De Chuke Sanam) को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे। उस दौरान शर्मिन चार साल की थीं और अपने मामा से मिलने सेट पर जाया करती थीं। सेट पर सलमान छोटी शर्मिन के साथ वक्त बिताते थे। सलमान ने सेट पर शर्मिन को शादी के लिए प्रपोज किया था पर उन्होंने उस वक्त ठुकरा दिया था। 28 साल की शर्मिन को ये बात अब तक याद है, वो उन दिनों को याद करके आज भी हंसती हैं।

शर्मिन ने 16 बार दिया था ऑडिशन

शर्मिन (Sharmin Segal) हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Sharma Show) में ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) की कास्ट के साथ नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि संजय लीला भंसाली की भांजी होने के बावजूद उन्हें आलमजेब के रोल के लिए 16 बार ऑडिशन देना पड़ा था।

Updated on:
16 May 2024 02:45 pm
Published on:
16 May 2024 12:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर