
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दंबग सलमान खान ने जहां 27 दिसंबर अपना जन्मदिन मनाया वही उनकी बहन अर्पिता नें उन्हें खास तोहफा देकर हैरान कर दिया। सलमान खान के बर्थडे पर अर्पिता नें एक नन्ही से परी को जन्म दिया। 31 तारीख को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली। घर के लोग इस नन्ही परी के स्वागत के लिये काफी उत्हासित रहे। जिस समय अर्पिता अपने बेटे का हाथ पकड़े अस्पताल से निकलीं। आयुष ने बेटी आयत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
नन्ही आयत ने घर में कदम रखा तो उनके पिता आयुष शर्मा ने उसके स्वागत के एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया। इस नन्ही परी आयत का स्वागत बहुत प्यारे ढंग से किया गया है आप भी वीडियो देख हे जाएंगे हैरान।
आयुष ने बेटी की पहली फोटो शेयर की थी। फोटोज शेयर करते हुए आयुष ने लिखा था कि खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है आयत। हमारी लाइफ में ढेर सारी खुशियां लाई हो। भगवान करे आप हर किसी की जिंदगी खुशियों से भर दो। वहीं सलमान ने भी ट्विटर के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि इस खूबसूरत-सी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है आयत। पूरे परिवार के लिए जन्मदिन के सबसे बेहतरीन तोहफे के लिए अर्पिता और आयुष तुम्हें धन्यवाद।