बॉलीवुड

किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता : सलमान

लोगों की शिकायत के बाद आगामी फिल्म 'लवरात्रि' का नाम बदलकर 'लवयात्री' रख चुके अभिनेता-निर्माता सलमान खान ने कहा है कि यह फिल्म 'हेट स्टोरी' नहीं 'लव स्टोरी' है,
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2018, 3:05 AM IST
salman khan in ready film sequel
salman khan in ready film sequel

लोगों की शिकायत के बाद आगामी फिल्म 'लवरात्रि' का नाम बदलकर 'लवयात्री' रख चुके अभिनेता-निर्माता सलमान खान ने कहा है कि यह फिल्म 'हेट स्टोरी' नहीं 'लव स्टोरी' है, इसलिए वह किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते। अभिनेता आयुष शर्मा, वरीना हुसैन, रोनित रॉय, संगीतकार तनिष्क बागची और गायक उदित नारायण, पलक मुच्छल, दर्शन रावल और बादशाह के साथ 'लवयात्री' के एक संगीत कार्यक्रम में बुधवार को सलमान ने संवाददाताओं से बातचीत की।

दक्षिणपंथी संगठन, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) पहले ही 'लवरात्रि' को लेकर गुस्से में था। उनके अनुसार यह हिंदू त्योहार नवरात्रि के अर्थ को विकृत कर बनाया गया है। इसके बाद बिहार की एक अदालत में फिल्म के सह-निर्माता सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में कहा गया था कि फिल्म का यह शीर्षक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और अश्लीलता का बढ़ावा देता है। उसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नाम 'लवरात्रि' से बदलकर 'लवयात्री' कर दिया।

फिल्म का नाम बदले जाने के बारे में सलमान ने कहा, जब हमें फिल्म का शीर्षक मिला, हमें यह बहुत अच्छा लगा और इसमें कोई नकारात्मक अर्थ नहीं था। उन्होंने कहा, यह फिल्म नवरात्रि के समय गुजरात की पृष्ठभूमि पर निर्मित हुई है। अगर किसी व्यक्ति को यह अपमानजनक लगता है तो हम इसका नाम बदल देंगे। हम लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते, क्योंकि हम लव स्टोरी बना रहे हैं, हेट स्टोरी नहीं। 'लवयात्री' पांच अक्टूबर को रिलीज होगी।

Updated on:
29 Sep 2018, 3:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ