बॉलीवुड

माल्टा में शुरू की सलमान ने ‘भारत’ की शूटिंग, ट्विटर पर की देश की तारीफ

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म का दूसरा सीक्वेंस माल्टा में शूट किया जा रहा है।
2 min read
Aug 11, 2018
salman khan shooting in malta country view tweet
salman khan shooting in malta country view tweet

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म का दूसरा सीक्वेंस माल्टा में शूट किया जा रहा है। इस खबर की जानकारी खुद सलमान ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक खास फोटो शेयर करते हुए अपने शूट के बारे में बताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'माल्टा में शुरू हुई भारत की शूटिंग, बहुत ही खूबसूरत देश है।'

गौरतलब है कि सलमान की बहन और जीजा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही ‘टाइगर जिंदा है’ फेम डायरेक्टर अली अब्बास जफर इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म का पहला शिड्यूल कुछ समय पहले मुंबई में पूरा हुआ था। उस दौरान सलमान के साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी के भी सीक्वेंस थे। पहले शिड्यूल में सर्कस के सीन्स की शूटिंग हुई। बताया जा रहा है पहले गाने की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।

बता दें इस फिल्म में सलमान खान को अपोजिट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इससे पहले फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था पर निजी कारणों की वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। इस बात की जानकारी खुद निर्देशक अली अब्बास ने दी थी। उन्होंने ट्विटर पर प्रियंका के फिल्म से अलग होने की खबर दी थी। उन्होंने ट्वीट किया, 'हां प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं।

उन्होंने हमें 'निक ऑफ टाइम' में अपने फैसले के बारे में बताया जिसे जानने के हम सभी काफी खुश हैं। भारत की पूरी टीम की ओर से प्रियंका चोपड़ा को शुभकामनाएं।' 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' से प्रेरित है। गौरतलब है कि 'भारत' में तब्बू भी अहम किरदार निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में कॅामेडियन सुनील ग्रोवर भी सलमान के दोस्त बनेंगे।

Published on:
11 Aug 2018 11:32 am
Also Read
View All
Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी