बॉलीवुड

प्यार में धोखा मिलने के बाद सना खान ने की थी आत्महत्या की कोशिश, अब मौलवी से निकाह कर जी रही हैं खुशहाल जिंदगी

सना ने मौलाना मुफ्ती से शादी कर ली। इन दिनों वह अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। हाल ही में वह मालदीव में वेकेशन मना कर लौटी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सना पर अपहरण जैसे आरोप लग चुके हैं।
2 min read
sana_khan.jpg
Sana Khan

नई दिल्ली। बिग बॉस 6 से मशहूर हुईं पूर्व एक्ट्रेस सना खान ने कुछ वक्त पहले इंडस्ट्री को छोड़ने के फैसले से हर किसी को चौंका दिया था। 'जय हो' से लेकर वेब सीरीज स्पेशल ऑपरेशन्स में काम करने वालीं सना ने अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उसके बाद उनके निकाह ने सभी को हैरान कर दिया। सना ने मौलाना मुफ्ती से शादी कर ली। इन दिनों वह अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। हाल ही में वह मालदीव में वेकेशन मना कर लौटी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सना पर अपहरण जैसे आरोप लग चुके हैं। इतना ही नहीं, प्यार में धोखा मिलने के बाद उन्होंने खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी।

सना खान ने साल 2005 में फिल्म ‘यही है हाई सोसाइटी’ से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ ‘जय हो’ में काम किया और फिर ‘वजह तुम हो’ और ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’जैसी फिल्मों में काम किया। वह पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 6 में भी दिखाई दी थीं। इस शो ने उन्हें असली पहचान दिलाई थी। एक्टिंग के अलावा, वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब सुर्खियों में रहीं।

सना खान एक वक्त पर मशहूर कोरियोग्राफर मेलविन लुईस को डेट कर रही थीं। दोनों कुछ वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते रहते थे। लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद सना ने लुईस पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि लुईस ने उनका इस्तेमाल किया। कहा जाता है कि सना ब्रेकअप से पूरी तरह टूट चुकी थीं। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थीं और उन्होंने नीद की गोलियां भी खा ली थीं।

सना खान पर किडनैपिंग के भी आरोप लग चुके हैं। 15 साल की एक लड़की ने उन पर आरोप लगाया था कि सना के कजन से शादी ना करने पर उनको किडनैप कर लिया गया। इस वजह से सना काफी चर्चा में रही थीं। फिर एक दिन सना खान ने इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अब वह अल्लाह के बताए हुए रास्ते पर चलेंगी। इसके बाद सना ने सोशल मीडिया पर अपनी सारी बोल्ड तस्वीरें हटा दीं। फिर उन्होंने पिछले साल नवंबर में अनस सैयद से निकाह कर लिया।

Published on:
21 Aug 2021 06:15 pm