28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘गदर 3’, ‘बॉर्डर 3’, ‘पुष्पा 3’, बॉलीवुड और साउथ की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी का मेगा क्लैश शुरू!

Bollywood biggest franchises: इस साल बॉलीवुड और साउथ की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी का मेगा क्लैश हो रहा है, जिसमें 'गदर 3', 'बॉर्डर 3' और 'पुष्पा 3' जैसी blockbuster फिल्मों की धमाकेदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।
2 min read
Google source verification
'गदर 3', 'बॉर्डर 3', 'पुष्पा 3'

'गदर 3' और 'पुष्पा 3'(IANS)

Bollywood biggest franchises: इंडियन सिनेमा में सीक्वल फिल्मों का चलन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जब कोई फ्रेंचाइजी तीसरी बार पर्दे पर आती है, तो फैंस की उम्मीदें भी कई गुना बढ़ जाती हैं। वैसे भी इन दिनों बॉलीवुड और पैन इंडिया सिनेमा की कई बड़ी फ्रेंचाइजियों के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा है। बता दें, 'गदर 3' से लेकर 'पुष्पा 3' और 'स्त्री 3' तक, कई सुपरहिट फिल्में अपने अगले चैप्टर के साथ फैंस का एंटरटेनमेंट करने की तैयारी में हैं।

'गदर 3' (Gadar 3)

फिल्म 'गदर' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने साफ कर दिया है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की वापसी की भी उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

'बॉर्डर 3' (Border 3)

'बॉर्डर 2' की कामयाबी के बाद मेकर्स ने 'बॉर्डर 3' को भी हरी झंडी दे दी है। इस बार सनी देओल के साथ वरुण धवन भी कहानी का अहम हिस्सा होंगे। बता दें, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड ये फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पैमाने पर फैंस तक पहुंचने की तैयारी कर रही है।

'KGF: चैप्टर 3' (KGF Chapter 3)

पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर 'KGF' के फैंस के लिए भी गुड न्यूज है। बता दें, होम्बले फिल्म्स पहले ही 'KGF: चैप्टर 3' की पुष्टि कर चुका है। डायरेक्टर प्रशांत नील के मुताबिक स्क्रिप्ट तैयार है, जबकि यश ने इशारा दिया है कि सही समय आने पर फिल्म की शूटिंग भी शुरू होगी।

'पुष्पा 3: द रैम्पेज' (Pushpa 3 The Rampage)

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' भी चर्चा में बनी हुई है। डायरेक्टर सुकुमार ने तीसरे पार्ट की पुष्टि कर दी है और प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है। बता दें, फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी लोकप्रिय भूमिकाओं में वापसी करेंगे।

'स्त्री 3' (Stree 3)

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' भी तीसरे पार्ट के साथ लौट रही है। 'स्त्री 2' की कामयाबी के बाद मेकर्स ने 'स्त्री 3' की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। दरअसल, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और निर्देशक अमर कौशिक एक बार फिर साथ नजर आएंगे। साथ ही अक्षय कुमार के किरदार को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

बता दें, इन फिल्मों की घोषणाओं से स्पष्ट है कि आने वाले सालों में भारतीय सिनेमा में थ्रीक्वल का दौर देखने को मिलेगा। अब फैंस की नजर इस बात पर होगी कि ये मोस्ट अवेटेड फिल्में अपनी पिछली सफलताओं को दोहरा पाती हैं या नहीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग