
Machine movie and Ketan Murder Case (this photo from x: @Vishii14/IMDb)
Machine movie viral accident scene: बॉलीवुड फिल्मों में हमेशा प्यार, धोखा और साजिश की कहानियां देखने को मिलती हैं। ऐसी ही एक फिल्म थी 'मशीन', जिसमें एक रोमांटिक रिश्ता अचानक खौफनाक मोड़ ले लेता है। फिल्म के एक चर्चित सीन में हीरो अपनी मंगेतर को प्यार का एहसास दिलाते हुए पहाड़ों के बीच ले जाता है और फिर अचानक उसे गहरी खाई में धक्का दे देता है। उस समय ये सिर्फ एक फिल्मी कहानी लगी थी, लेकिन अब एक वास्तविक मामला लोगों को उसी कहानी की याद दिला रहा है।
जी हां, हम बात कर रहे है बॉलीवुड फिल्म 'मशीन' के उस सीन की, जिसमें रोमांटिक ट्रिप पर गया एक कपल अचानक धोखे का शिकार हो जाता है और पहाड़ों के बीच प्यार की कहानी खौफनाक मोड़ ले लेती है। अब ऐसा ही एक मामला सुर्खियों में है, जहां शुरुआती तौर पर 370 फीट गहरी खाई में गिरने की घटना को दुर्घटना माना गया था, लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ने के बाद मामला कथित प्लान्ड कॉन्सपिरेसी और मर्डर के एंगल से देखा जा रहा है और यहीं वजह है कि फिल्म 'मशीन' चर्चा में बनी हुई है।
बता दें, पुलिस जांच के अनुसार केतन अपनी मंगेतर सिया के साथ घूमने गया था। आरोप है कि वहां सिया और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन ने मिलकर केतन को लगभग 370 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। शुरुआत में ये मामला दुर्घटना जैसा दिखाई दिया, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने कथित साजिश की दिशा में जांच तेज कर दी।
फिलहाल, इस पूरे मामले की तुलना सोशल मीडिया पर फिल्म 'मशीन' से की जा रही है। दोनों कहानियों में एक समानता ये बताई जा रही है कि भरोसे और प्यार के रिश्ते के बीच अचानक जानलेवा मोड़ आता है। हालांकि, ये ध्यान रखना जरूरी है कि फिल्म एक काल्पनिक कहानी है, जबकि सिया-केतन-चेतन मामला वास्तविक जांच के दायरे में है और पुलिस अभी इस मामले के जांच में जुटी है।
Published on:
28 Jun 2026 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
