28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्येंद्र सोनी पेमेंट विवाद ने पकड़ा तूल, AICWA ने की फिल्म के मेकर्स के खिलाफ FIR की मांग

AICWA Satendra Soni statement: ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मध्य प्रदेश सरकार से 'पेड पालकी' फिल्म के मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। एक्टर सत्येंद्र सोनी ने आरोप लगाया है कि उन्हें तय पेमेंट नहीं मिला, उनके साथ मारपीट हुई और उन्हें धमकी दी गई। AICWA ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कलाकार समय पर पेमेंट, सम्मान और डराने-धमकाने से सुरक्षा के हकदार हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 28, 2026

Satendra Soni Ped Palki Controversy

सत्येंद्र सोनी ने सुनाई आपबीती। (फोटो सोर्स: satendrassoni)

Satendra Soni Ped Palki Controversy: 'लापता लेडीज' और 'मिर्जापुर' में काम कर चुके एक्टर सत्येंद्र सोनी ने आरोप लगाया है कि उन्हें तय पेमेंट नहीं दिया गया और फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने उन्हें धमकी दी। अब इसके बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मध्य प्रदेश सरकार से 'पेड पालकी' फिल्म के मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

AICWA ने की FIR की मांग

सत्येंद सोनी मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर AICWA ने एक बयान शेयर किया और लिखा, "सत्येंद्र सोनी का शेयर किया गया इमोशनल वीडियो उस दर्द और परेशानी को दिखाता है जो उन्होंने झेला है। उनके आरोप भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले एक्टर्स और वर्कर्स के साथ होने वाले बर्ताव को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं। किसी भी कलाकार या वर्कर को ऐसा बर्ताव नहीं झेलना चाहिए।"

'ऐसी शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए'

AICWA ने एक ऑफिशियल बयान में कहा, "कई वर्कर्स और कलाकारों का आरोप है कि उन्हें काम का वादा करके फिल्म शूट के लिए बुलाया जाता है, लेकिन बाद में पेमेंट में देरी होती है या पेमेंट नहीं मिलता। जब वो अपना हक मांगते हैं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है। ऐसी शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। अपना इमोशनल वीडियो सबके साथ शेयर करके सत्येंद्र सोनी ने इन चिंताओं को सबके सामने रखा है और उन मुश्किलों को उजागर किया है जिनका सामना कलाकारों और वर्कर्स को करना पड़ सकता है।"

एसोसिएशन ने आगे कहा कि यह मुद्दा "छोटी-मोटी बात नहीं है" और मध्य प्रदेश सरकार से इन आरोपों पर तुरंत ध्यान देने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। उसने कहा कि हर वर्कर और कलाकार सम्मान, समय पर पेमेंट और डराने-धमकाने से सुरक्षा का हकदार है।

सत्येंद्र सोनी ने पोस्ट किया था वीडियो

'मिर्जापुर', 'महारानी' सीरीज के अलावा 'लापता लेडीज' फिल्म में नजर आ चुके सत्येंद्र सोनी ने 'पेड पालकी' के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उनको उनके काम का पेमेंट नहीं किया गया और मांगने पर उनके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई। सतेंद्र के मुताबिक, शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें केवल 50,000 रुपये एडवांस दिए गए थे और बाकी की फीस शूटिंग के दौरान देने का वादा किया गया था।

वीडियो में अपनी आपबीती बताते हुए सतेंद्र ने कहा कि जब वो पैदल जा रहे थे, तो पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रगति चौहान अपनी कार में उनका पीछा करने लगे। एक्टर के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने उन्हें देखा, दोनों ने सड़क के बीचों-बीच उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आगे दावा किया कि प्रगति ने उन्हें खींचकर कार की पिछली सीट पर बिठाने की कोशिश की और उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। एक्टर ने कहा, "मुझे लगा जैसे मेरा अपहरण किया जा रहा हो।"

सत्येंद्र सोनी ने एक और वीडियो शेयर करते हुए फैंस को बताया कि इस मुश्किल दौर का सामना करने के बाद वो सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं।