30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET Paper Leak को लेकर Telegram बैन पर शेखर सुमन ने कसा तंज, बोले- Instagram, WhatsApp और Tinder भी बंद कर दो

Shekhar Suman On Telegram Ban: शेखर सुमन ने हाल ही में टेलीग्राम बैन के फैसले पर अपने व्यंगात्मन अंदाज से तंज कसा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Shekhar Suman On Neet Paper Leak

Shekhar Suman On Neet Paper Leak (सोर्स- @shekhartonite)

Shekhar Suman On Neet Paper Leak: अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन एक बार फिर अपने व्यंग्यात्मक अंदाज की वजह से चर्चा में हैं। अपने शो 'शेखर सुमन टुनाइट' के नए एपिसोड में उन्होंने नीट यूजी री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर लगाई गई अस्थायी रोक को लेकर ऐसा कटाक्ष किया कि सोशल मीडिया पर उनकी बातें तेजी से वायरल होने लगीं।

शेखर ने अपने चिर-परिचित हास्य अंदाज में सरकार के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कई लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का भी जिक्र किया और सवाल उठाया कि अगर पेपर लीक रोकने का यही तरीका है, तो फिर बाकी ऐप्स को भी क्यों न बंद कर दिया जाए।

टेलीग्राम पर लगे बैन पर बोले शेखर सुमन

दरअसल, नीट यूजी री-एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था। इसके साथ ही कुछ अन्य तकनीकी प्रतिबंध भी लगाए गए ताकि परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग न हो सके। इसी फैसले को आधार बनाकर शेखर सुमन ने अपने शो में व्यंग्य की ऐसी बौछार की, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया।

शेखर सुमन ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर पेपर लीक की चिंता है, तो सिर्फ टेलीग्राम ही क्यों, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), लिंक्डइन और व्हाट्सऐप भी बंद कर देने चाहिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि डेटिंग ऐप्स टिंडर, बम्बल और हिंज को भी बंद कर देना चाहिए। उन्होंने हंसते हुए कहा कि क्या पता पेपर कहीं 'लेफ्ट स्वाइप' में ही लीक हो रहा हो।

शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में कही बात

यहीं नहीं, उन्होंने अपने व्यंग्य को और आगे बढ़ाते हुए पुराने दौर के डाकियों का भी जिक्र किया। उन्होंने मजाक में कहा कि अब कहीं ऐसा न हो कि लोग डाकिया देखकर भी शक करने लगें और कहें कि शायद यही पेपर लीक करवाने वाला है। शेखर के इस तंज पर दर्शकों के बीच हंसी का माहौल बन गया।

शेखर सुमन पिछले कुछ समय से अपने शो के जरिए समसामयिक मुद्दों पर बेबाक और चुटीली टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं। राजनीति, सोशल मीडिया, मनोरंजन जगत और देश-दुनिया की चर्चित घटनाओं को वे व्यंग्य के जरिए पेश करते हैं। यही वजह है कि उनके शो के छोटे-छोटे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं और लोग उनकी बातों पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।