बॉलीवुड

संजय दत्त और गोविंदा की गहरी दोस्ती में क्यों आई दरार?

संजय दत्त और गोविंदा ने साथ में 'हसीना मना जाएगी', 'जोडी नंबर 1', 'दो कैदी', 'एक और एक ग्‍यारह' जैसी कई फिल्मों में काम किया। लेकिन एक वाक्ये के बाद दोनों के बीच खटास पैदा हो गई।  
2 min read
• •
Updated: 20 May 2021, 1:40 PM IST
sanjay_dutt_govinda.jpg
Sanjay Dutt Govinda

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे रिश्ते हैं जो शुरू से ही साथ चलते आए हैं। लेकिन बहुत एक्टर्स ऐसे भी हैं, जिनके बीच कभी गहरी दोस्ती हुआ करती थी लेकिन अब वो एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। एक वक्त था जब बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और गोविंदा काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने एक-दूसरे से बात करना भी बंद कर दिया।

साथ में कई हिट फिल्मों में किया काम
संजय दत्त और गोविंदा ने साथ में 'हसीना मना जाएगी', 'जोडी नंबर 1', 'दो कैदी', 'एक और एक ग्‍यारह' जैसी फ‍िल्‍मों में काम किया है। फिल्ममेकर्स को दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती थी। दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी थी। साथ में काम करने के दौरान अगर गोविंदा कभी सेट पर लेट आते थे तो संजय दत्त ने इसे लेकर ऐतराज नहीं जताया। लेकिन कुछ वक्त के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। ये शुरू हुआ डेविड धवन की फिल्म 'एक और एक ग्‍यारह' से। इस फिल्म में संजय दत्त और गोविंदा दोनों लीड रोल में थे।

संजय दत्त ने ली डेविड धवन की साइड
फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन को और अच्छा बनाने के लिए गोविंदा उसमें कुछ तब्दीली करना चाहते थे। उन्होंने जब डेविड धवन को इस बारे में बताया तो उन्हें उनकी बात पसंद नहीं आई और उन्होंने सीन में बदलाव करने से साफ इंकार कर दिया। तभी संजय दत्त भी वहां पहुंच गए। उन्हें जब सारा मामला पता चला तो उन्होंने भी दखलअंदाजी करते हुए डेविड धवन की साइड ली। बस फिर क्या था। ये बात गोविंदा के दिल पर लग गई और वो नाराज हो गए। उसके बाद गोविंदा ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दी।

कॉल रिकॉर्डिंग हुई लीक
संजय दत्त को भी लगा कि गोविंदा उनसे बात नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने भी सामने से पहल नहीं की। काफी दिनों तक ऐसा ही रहा। फिल्म के सेट पर दोनों के बीच दूरियां साफ दिखने लगी थीं। गोविंदा एक कोने में बैठते तो संजय दत्त दूसरे कोने में। दोनों के बीच दूरियां तब और बढ़ गई जब संजय दत्त की एक कॉल रिकॉर्डिंग लीक हो गई। इस रिकॉर्डिंग में संजय अंडरवर्ल्ड के किसी भाई से बात कर रहे थे। उन्होंने गोविंदा के बारे में भी बात की। उन्होंने उनके सेट पर लेट आने के बारे में कहा। गोविंदा की शिकायत करते हुए संजय दत्त ने कहा था कि भाई आप उसे समझाओ। ऐसी भी खबरें हैं कि इस दौरान संजय दत्त ने गोविंदा को गाली भी दी थी। इस वाक्ये के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा