बॉलीवुड

कैंसर से जंग जीत चुके संजय नहीं कर पाएंगे फिल्मों में एक्शन सीन

कैंसर से जंग जीत चुके संजय नहीं कर पाएंगे फिल्मों में एक्शन सीन
2 min read
Oct 24, 2020
संजय दत्त
संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने कैंसर से जीत हासिल कर ली है। लेकिन फिल्मों में वह एक्शन सीन नहीं कर पाएंगे। क्योंकि इस प्रकार के सीन में फिटनेस होना जरुरी होती है। ऐसे में उनकी फिल्मों की बची हुई शूटिंग में काफी बदलाव किया जाएगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज और kfg2 में कई परिवर्तन किए जाएंगे। इन फिल्मों में संजय दत्त के कई एक्शन सीन थे । उन सीन को करने के लिए अभिनेता का फिट होना जरूरी है । लेकिन अब उनकी फिटनेस एसी नहीं है। इस कारण फिल्मों में कई बदलाव हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार kfg2 में संजय दत्त के साथ काम कर रहे यश ने बताया कि संजय की सेहत सबसे पहले आती है। हम उनके ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब वे ठीक हैं। हम उनकी सेहत के हिसाब से काम करेंगे। यश के कहने पर ही kfg2 के मेकर्स फिल्म के कुछ सीन में बदलाव कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार संजय दत्त अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उन्हें घुड़सवारी और तलवारबाजी के भी कई सीन करने हैं। लेकिन अब उनकी सेहत को देखते हुए इन सीन में बदलाव किए जा सकते हैं। ऐसे में संजय दत्त बड़े पर्दे पर अपना किरदार तो निभाएंगे। लेकिन ज्यादा एक्शन सीन करते नजर नहीं आएंगे। हाल ही संजय दत्त ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली है। उन्होंने लिखा था, "पिछले कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, लेकिन जैसा कि कहा जाता है ईश्वर सबसे कठिन लड़ाइयां सबसे मजबूत लड़ाकू को देता है और आज अपने बेटे के बर्थडे पर मैं खुश हूं, इस लड़ाई से जीतकर बाहर आने के लिए और उन्हें सर्वश्रेष्ठ गिफ्ट देने योग्य बनने के लिए जो है मेरे परिवार की सेहत और उनकी समृद्धि"

Published on:
24 Oct 2020 03:40 pm
Also Read
View All
‘कीड़े को नहीं पता किस लेजेंड को काटा है’, स्पेशल 26 एक्टर राजेश शर्मा को लेकर अक्षय कुमार की पोस्ट पर फैंस कर रहे कमेंट्स

‘मैं फिसल गया, 13 फीट नीचे गिरा और मेरा हाथ टूट गया’, ABCD एक्टर सलमान यूसुफ खान ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटोज

20 साल पहले सैफ अली खान से हुई थी कपड़ों को लेकर अजीब डिमांड, एक्टर ने खुद किया खुलासा

कीड़ा काटने से एक्टर राजेश शर्मा की बिगड़ी तबीयत पर AICWA हुआ सख्त, प्रोड्यूसर पर हर्जाने की बात, सीएम रेवंत रेड्डी से लगाई गुहार

ZEE 5 से हटने के बाद देश के पांच राज्यों के गुरुद्वारों में दिखाई जाएगी Satluj, सिखों के धार्मिक संस्थानों ने किया एलान