बॉलीवुड

अचानक ही बीच सड़क पर नाचने लगीं Sapna Choudhary! लोग रह गए हक्के-बक्के

डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में सपना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हरियाणवी डांसर अचानक ही बीच सड़क पर डांस करने लगती हैं। इसके बाद क्या होता है आप खुद ही देख लें...।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2022, 2:28 PM IST
अचानक ही बीच सड़क पर नाचने लगीं Sapna Choudhary
अचानक ही बीच सड़क पर नाचने लगीं Sapna Choudhary

हरियाणा की शान और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर हरियाणा से लेकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बनाई है। छोटे-छोटे शहरों में स्टेज शो करने वाली सपना चौधरी को 'बिग बॉस' (Bigg Boss) से पहचान मिली, जिसके बाद उन्होंने कई हरियाणवी गानों के साथ-साथ एक दो हिंदी फिल्मों में भी काम किया। इतना ही नहीं आज के समय में सपना किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब गरदा उड़ाने का काम करते हैं। हाल में उनका एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान है।


वीडियो पर काफी लाइक्स और कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में सपना चौधरी सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में सपना पंजाब की ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'कद्दू कटेगा तो सब में बटेगा' गाना सुनाई दे रहा है।

ये गाना शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'आर राजकुमार' का है, जिसपर सपना जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के इस वीडियो पर उनके फैंस काफी सारे कमेंट्स कर उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए डांसर कैप्शन में लिखती हैं 'जब संदेह में हो, डांस करो..'।

यह भी पढ़ें: आज का फैसला तय करेगा Jacqueline Fernandez का भविष्य!

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि 'मैडम आपकी उम्र दिन पर दिन कम होती जा रही है। लव यू'। वहीं एक और यूजर लिखता है कि 'गजब दीदी, आग लगा दी'। वीडियो पर अब तक काफी संख्या में लाइक्स और व्यूज भी देखने को मिल रहे हैं। सपना के फैंस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब सपना का कोई वीडियो ऐसे वायरल हो रहा है।

वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने मस्ती और डांस करते हुए वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं, जिनको खूब पसंद किया जाता है। सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी भारी संख्या में है, जो उनके हर पोस्ट पर अपना प्यार लुटाती रहती हैं।

यह भी पढ़ें:आज लॉन्च होते तो पता चलता... एक्टर ने Shah Rukh Khan को बताया 'कॉपीवुड'!

Updated on:
11 Nov 2022, 2:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ