Sara Ali Khan और उनकी मां Amrita Singh ने शनिवार की शाम देहरादून पुलिस से शिकायत की है।
बॅालीवुड अभिनेत्री Sara Ali Khan और उनकी मां amrita singh ने शनिवार की शाम देहरादून पुलिस से शिकायत की है। अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिमबेट का शनिवार को देहांत हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे। देहरादून में उनकी करोड़ों रुपयों की जमीन है, जिस पर भू-माफिया की नजर है। अमृता का कहना है कि इस पर भू-माफिया कब्जा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिमबेट का शनिवार को देहांत हो गया है।
अमृता ने ही अपने मामा मधुसूदन का अंतिम संस्कार किया। साथ ही वह उसी दिन की शाम को थाने पहुंची और पुलिस को एक लिखित शिकायत दी। अमृता सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके मामा मधुसूदन बिमबेट अकेले रहते थे। जब तक उनके परिवार के अन्य लोग यहां न पहुंचें, पुलिस उनकी करोड़ों की कीमत की प्रोपर्टी पर की सुरक्षा करें। बता दें अमृता सिंह की मां का निधन हो चुका है। ऐसे में उनकी मौसी मुंबई से देहरादून शोक सभा में पहुंचने वाली है।
इसके अलावा अगर सारा के वर्कफ्रंट की बता करें तो सारा अली खान को हाल में सुपरहिट फिल्म कुली नंबर वन के रीमेक के लिए कास्ट किया गया है। इस फिल्म में उनके अपोजिट स्टार वरुण धवन होंगे।
बता दें 1995 में आई फिल्म कुली नंबर वन में करिश्मा कपूर और गोविंदा ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था। इस फिल्म में करिश्मा के पिता ने कुली बने गोविंदा से अपनी बेटी की शादी कर दी थी, क्योंकि उन्हें लगा था कि वो बहुत पैसे वाला है।