बॉलीवुड

सकारात्मक बने रहने के लिए सारा अली खान का मंत्र, ऐसे रखें दिमाग को काबू

सारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बेज कलर के एक ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं।
2 min read
May 07, 2020
'चमेली की शादी' का बनेेगा रीमेक, चुलबुले अंदाज में नजर आएंगी अमृता की बेटी सारा
'चमेली की शादी' का बनेेगा रीमेक, चुलबुले अंदाज में नजर आएंगी अमृता की बेटी सारा

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने देशव्यापी लॉकडाउन में सकारात्मक बने रहने के अपने मूल मंत्र को अपने प्रशंसकों संग साझा किया है। सारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बेज कलर के एक ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपने इस लुक के लिए सारा ने चेहरे पर मेकअप हल्का रखा है और उन्होंने अपने बाल बांध रखे हैं।

अपनी इस खूबसूरत तस्वीर के साथ सारा लिखती हैं, 'अपने दिमाग को काबू में रखें और आत्मा को मुक्त कर दें। स्टेहोम स्टेसेफ स्टेपॉजिटिव।' सारा ने हाल ही में अपने बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर को भी साझा किया था और इस बात का खुलासा किया था कि वह हमेशा से ही ‘अपने सपनों की रानी’ रही हैं।

अभिनय की बात करें, तो सारा पिछली बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे। आने वाले समय में वह ‘कुली नंबर वन’ के रीमेक में वरुण धवन के साथ दिखेंगी। सारा फिल्म ‘अतरंगी रे’ में अक्षय कुमार व धनुष के साथ भी काम करती नजर आएंगी।

Published on:
07 May 2020 10:57 am
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’