बॉलीवुड

SATYAMEV JAYATE BOX OFFICE COLLECTION DAY 7: थामे नहीं थम रही जॉन की फिल्म की कमाई, कमा डाले इतने करोड़

हाल ही में रिलीज हुई 'सत्यमेव जयते' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

2 min read
Aug 22, 2018
Satyamev Jayate

इस 15 अगस्त को जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। मूवी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली। पहले वीकेंड तक फिल्म ने करीब 50 करोड़ रुपए कमा लिए थे। बता दें, रिलीज के सातवें दिन मूवी ने करीब 3.85 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म अब तक 57.50 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही है।

BOX OFFICE
पहले दिन 18.50 करोड़
दूसरे दिन 7.50 करोड़
तीसरे दिन 7.50 करोड़
चौथे दिन 7.25 करोड़
पांचवे दिन 9.75 करोड़
छठे दिन 3.35 करोड़
सातवां दिन 3.85 करोड़

कहानी
फिल्म की कहानी मुंबई से शुरू होती है जहां 'वीर राठौर' का किरदार निभा रहे जॉन अब्राहम अपनी एक्शन अंदाज में भ्रष्टाचार में डूबे पुलिस अफसरों को सबक सिखाते हुए दिखते हैं और पुलिस महकमे में काफी हड़कम्प मचा हुआ है। जब इसकी भनक पुलिस अफसर 'शिवांश राठौर' यानी की मनोज बाजपेयी को पड़ती है तो वह इन घटनाओं के पीछे के राज को जानने में लग जाते हैं। इसी बीच कहानी में 'शिखा' की भूमिका निभा रही आयशा शर्मा की एंट्री होती है। साथ ही मूवी में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स भी आते हैं। वहीं कई राज का भी पर्दाफाश होता है।

Published on:
22 Aug 2018 03:35 pm
Also Read
View All