बॉलीवुड

इस डायरेक्टर लिए बिना कपड़े पहने सड़क पर दौड़ पड़ी ये अभिनेत्री, ‘लगता था अमिताभ उन्हें मारना चाहते हैं…’, घर में मिला शव

अभिनेत्री आधी रात को आधे कपड़ों में सड़कों पर दौड़ती रहीं लेकिन महेश चले गए थे.....  
2 min read
Dec 28, 2019
parveen babi
parveen babi

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 1970 के दशक में अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री परवीन बॉबी Parveen Babi का डायरेक्टर, प्रोड्यूसर महेश भट्ट Mahesh Bhatt से अफेयर था। महेश भट्ट अपनी पत्नी को छोड़कर उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था एक दिन जब वह घर पहुंचे तो परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहन चाकू लेकर घर में कौने में बैठी हुई थीं। मुझे कहा कि शौर मत करो कमरे के अंदर कोई है। जो मुझे मारने की कोशिश कर रहा है। यह सब देखकर महेश हैरान हो गए। यह वाकया वर्ष 1979 का है। जब महेश भट्ट को परवीन की अचानक ऐसी सच्चाई का पता था, उसे जानने के बाद उनके होश उड़ गए थे। वैसे परवीन का अफेयर कबीर बेदी के साथ रहा था और ब्रेकअप के बाद ही वे महेश भट्ट के साथ रिलेशन में आई थीं।

मानसिक बीमारी से थीं पीड़ित
महेश ने परवीन का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा था और उन्हें डॉक्टरों को दिखाने के बाद पता चला कि वे सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं। उसके बाद महेश, परवीन का किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें ठीक करने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक देने होंगे। यह सुनकर महेश टूट गए, क्योंकि वह ऐसा कुछ नहीं चाहते थे।

परवीन की बिगड़ी हालत तो पहली पत्नी के पास लौटे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परवीन बॉबी की बीमारी कभी ठीक नहीं पाई। कभी-कभी परवीन को लगता था कि महानायक अमिताभ बच्चन उनकी जान लेना चाहते हैं। इसी कारण उन्हें कमरे में बंद रखा जाने लगा। एक बार परवीन की हालत बहुत नाजुक हो गई थी तो महेश भट्ट अपनी पहली पत्नी के पास लौट गए और उन्हें छोड़ दिया।

आधी रात कपड़ों के बिना सड़क पर दौड़ी थी परवीन
महेश भट्ट ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था, 'एक बार वह परवीन को आधी रात घर पर छोड़ कर चले गए तो वे उन्हें रोकने के लिए आधे कपड़ों में सड़कों पर दौड़ती रही, लेकिन वे चले गए थे।'

Updated on:
28 Dec 2019 08:34 pm
Published on:
28 Dec 2019 08:31 pm