बॉलीवुड

Seema Haider के बाद अब पाकिस्तानी पति भी बने यूट्यूबर, इस वजह से लिया ये फैसला

सीमा हैदर आए दिन किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर है। नोएड कोर्ट में केस दर्ज करने के बाद अब गुलास यूट्यूब पर वीडियो भी बनाने लगे हैं। हालांकि, गुलाम फेमस होने के लिए नहीं, बल्कि किसी और वजह से वीडियो बना रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2024, 12:51 PM IST
Seema Haider Gulam Haider
सीमा हैदर और पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन मीणा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर है। गुलाम हैदर ने हाल ही में नोएडा कोर्ट में सीमा हैदर और सचिन पर मुकदमा दायर किया था। अब गुलाम हैदर ने सीमा हैदर की तरह ही यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया है। गुलाम हैदर ने ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई है।


गुलाम हैदर के यूट्यूब चैनल का नाम @GhulamHaider9 है। इस पर हजारों सब्सक्राइबर भी हैं। गुलाम हैदर का कहना है कि वो अपने बच्चों के लिए वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में गुलाम ने कहा, "मैं वीडियो बनाने के साथ ही कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान और भारत की सरकार से अपने बच्चों की वापसी के लिए मांग कर रहा हूं।"

यह भी पढ़ें: Video: सीमा हैदर ने खेली ऐसी होली कि शर्म से लाल हो गए सचिन, वीडियो वायरल


सीमा हैदर और सचिन की मुलाकात पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी। इस बीच दोनों ने नंबर शेयर करके बातें करना शुरू कर दी और धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद सचिन से मिलने के बाद सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते से अवैध तरीके से भारत आ गई और सचिन के साथ ही रहने लगीं।

यह भी पढ़ें: टूट जाएगी Seema Haider और Sachin की शादी! पाकिस्तानी पति ने लिया ये बड़ा एक्शन

सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम उस समय सऊदी अरब में रह रहे थे। सीमा के चले जाने के बाद गुलाम ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ गलत हुआ है। उन्हें बच्चों से अलग कर दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा