बॉलीवुड

फिल्मों में एलजीबीटीक्यू समुदाय के चित्रण पर चर्चा करेंगी शबाना आजमी

फिल्मकार ओनिर, हंसल मेहता, श्रीधर रंगायन, अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ ही 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की लेखिका गजल धालीवाल भी इस चर्चा का हिस्सा होंगी।
less than 1 minute read
Mar 06, 2019
shabana azmi will attend session on lgbtq
shabana azmi will attend session on lgbtq

मुंबई में मीडिया और मनोरंजन पर आयोजित होने वाले सम्मेलन में फिल्मों में एलजीबीटीक्यू समुदाय के सदस्यों के चित्रण में आते बदलाव पर एक सत्र होगा। फिल्मकार ओनिर, हंसल मेहता, श्रीधर रंगायन, अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ ही 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की लेखिका गजल धालीवाल भी इस चर्चा का हिस्सा होंगी।

ओनिर ने एक बयान में कहा, 'यह चर्चा संदेश का प्रसार करने और फिल्मकारों को इस विषय की ओर आकर्षित करने में मददगार होगी। मुझे खुशी है कि एक ऐसा मंच है जहां दर्शकों को शिक्षित करने के लिए समान विचारधारा वाले फिल्म निर्माता और कलाकार साथ आ रहे हैं।'

वहीं कार्यक्रम से जुड़ी लीना जैसानी ने कहा कि फिक्की फ्रेम्स में इस सत्र को आयोजित करने का मकसद एलजीबीटीक्यू समुदाय के महत्व को सामने लाना है और उनकी समस्याओं पर प्रकाश डालना है। यह सम्मेलन मुंबई में 12 से लेकर 14 मार्च तक आयोजित होगा।

Published on:
06 Mar 2019 08:09 pm