बॉलीवुड

आमिर खान और शाहरुख खान की जोड़ी मचाएगी धमाल, लाल सिंह चड्ढा में किंग खान का होगा अहम रोल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के लिए काम किया है। वो इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देते हुए दिखाई देंगे।

2 min read
Nov 09, 2020
Shah Rukh Khan special appearance in Aamir Khan film

नई दिल्ली | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathan) की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) भी काम करते हुए नजर आएंगे। अब शाहरुख को लेकर एक और खबर सामने आई है। आमिर खान ने हाल ही में अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) के साथ सिर्फ करीना कपूर खान ही नहीं बल्कि शाहरुख भी नजर आएंगे। किंग खान के रोल को खुद आमिर ने डायरेक्ट किया है।

शाहरुख के लिए आमिर ने किया डायरेक्शन

शाहरुख आजकल दुबई में अपनी आईपीएल टीम केकेआर का मनोबल बढ़ा रहे हैं। लेकिन वहां जाने से पहले उन्होंने दिल्ली में आमिर खान की फिल्म के लिए शूटिंग की थी। फिल्म में शाहरुख का खास रोल होगा। वो स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर नजर आएंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में शाहरुख का रोल अहम होगा। जिसे आमिर खान ने खुद डायेरक्ट किया है। लाल सिंह चड्ढा के विजुअल इफेक्ट्स को शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ही बनाया है। शाहरुख और आमिर को लंबे समय बाद दर्शक एक साथ देख पाएंगे। हाल ही में आमिर ने शाहरुख को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाईयां दी थी।

शाहरुख के पास हैं तीन फिल्में

लाल सिंह चड्ढा अगले साल 2021 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो साल 2021 में एटली की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। लेकिन पहले फिल्म पठान के दो महीने के शेड्यूल की शूटिंग पूरी करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी नजर आएंगे। दोनों फिल्म की टीम को अगले साल ज्वॉइन करेंगे। फिल्म के फस्ट शेड्यूल में शाहरुख का पार्ट शूट किया जाएगा। इसके अलावा शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म में भी काम करने वाले हैं। शाहरुख लगभग 2 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। फैंस बेसब्री से उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख के जन्मदिन पर फैंस ने ढेर सारा प्यार लुटाया था।

Published on:
09 Nov 2020 06:36 pm
Also Read
View All