बॉलीवुड

शाहरुख खान इस तरह मनाने जा रहे 53वां जन्मदिन, सलमान-आमिर देने वाले खास सरप्राइज!

हर साल शाहरुख अपने बर्थडे पर कुछ खास करते हैं। इस साल के लिए भी उनके जन्मदिन पर शानदार पार्टी का आयोजन किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 9:54 AM IST
shahrukh khan birthday party plan salman and aamir surprise gift
shahrukh khan birthday party plan salman and aamir surprise gift

बॅालीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। कल रात उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके बंगले मन्नत के बाहर हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी। शाहरुख ने मन्नत से बाहर निकलकर सभी का शुक्रियादा भी किया। इसी से साफ होता है की बादशाह का बर्थडे उनके चाहने वालों के लिए कितना खास है। हर साल शाहरुख अपने बर्थडे पर कुछ खास करते हैं। इस साल के लिए भी उनके जन्मदिन पर शानदार पार्टी का आयोजन किया गया है।

बताया जा रहा है कि हर साल की तरह इस साल भी किंग खान का जन्मदिन बहुत बड़े स्तर पर सेलिब्रेट किया जाएगा। वहां बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी कलाकार मौजूद होंगे। बॅालीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, ‘किंग खान की बर्थ-डे पार्टी में बॉलीवुड के दो सबसे बड़े खान कलाकार; शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल होंगे।’

जी हां, किंग खान ने अपने दोनों दोस्तों सलमान खान और आमिर खान को जन्मदिन का बुलावा भेजा है।

ऐसा बताया जा रहा है कि ये बर्थडे पार्टी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में प्री-दीवाली सेलीब्रेशन की तरह होगी। जहां उनके परिवार के सभी सदस्य और दोस्त मौजूद होंगे और बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।’

Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ