बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने पहनी एनिमल ​प्रिंट की ड्रेस, कीमत चौंका देगी

गौरी खान ( Gauri Khan ) ने मलाइका ( Malaika Arora ) के बर्थडे के लिए स्पेशल ड्रेस पहनी। व्हाइट एंड ब्लैक एनिमल प्रिंट की ये ड्रेस फ्रेंच डिजाइनर एलेक्जेंडर व्यूथियर ने डिजाइन किया है।
2 min read
Oct 26, 2019
मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर गौरी खान ने पहनी एनिमल ​प्रिंट की ड्रेस, कीमत चौंका देगी
मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर गौरी खान ने पहनी एनिमल ​प्रिंट की ड्रेस, कीमत चौंका देगी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। जन्मदिन पार्टी में सितारों का मेला सा लगा। इसमें शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) की पत्नी गौरी खान ( Gauri Khan ) भी पहुंची। गौरी ने एनिमल प्रिंट की ड्रेस पहनी थी। फ्रेंच डिजाइनर की तैयार की हुई इस ड्रेस की कीमत आपको चौंका देगी।

गौरी खान ने मलाइका के बर्थडे के लिए स्पेशल ड्रेस पहनी। व्हाइट एंड ब्लैक एनिमल प्रिंट की ये ड्रेस फ्रेंच डिजाइनर एलेक्जेंडर व्यूथियर ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। बता दें कि एलेक्जेंडर के कपड़े इटली में डिजाइन होते हैं। एलेक्जेंडर ने सेलिन डियान और बियोंस जैसे सेलेब्स के लिए काम किया है।

आपको बता दें कि गौरी खान फैशन को लेकर बॉलीवुड में अलग पहचान रखती हैं। खुद इंटीरियर डिजाइनर हैं। इन्हें एनिमल प्रिंट कपड़ों से विशेष लगाव भी है।

View this post on Instagram

#gaurikhan at #malaikaaroraBirthdayparty #yogenshah

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

हाल ही में शाहरुख खान के साथ अमरीकन होस्ट डेविड लैटरमैन के शो पर भी नजर आईं थी।

Updated on:
26 Oct 2019 06:44 pm
Published on:
26 Oct 2019 06:34 pm