बॉलीवुड

‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया ‘काला जादू’, 10वें दिन की कमाई ने किसी को आस-पास भटकने नहीं दिया

Shaitaan Box Office Day 10:‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तूफान मचा दिया है। दसवें दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। आइए जानते हैं मूवी ने किस दिन कितना कलेक्शन किया।
less than 1 minute read
Mar 18, 2024
shaitaan_day_10_box_office_collection
Shaitaan Box Office Collection

Shaitaan Box Office Day 10: अजय देवगन (Ajay Devgan) की मूवी ‘शैतान’ (Shaitaan) बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। दस दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। ऐसा मालूम होता है कि ‘शैतान’ के काले जादू के आगे सभी बेबस हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा आर. माधवन (R. Madhvan) ने विलेन की भूमिका निभाई है।

अजय देवगन की इस हॉरर मूवी (Horror Movie) ने उनकी पांच फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दर्शक फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं।

फिल्म ने 10 दिनों में शानदार कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सिनेमाघरों में रिलीज होते ही शैतान ने पहले शुक्रवार को 14.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शनिवार को 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18.75 करोड़ कलेक्ट कर लिए। वहीं मूवी ने पहले वीकेंड पर रिकॉर्ड 20 करोड़ का आंकड़ा छूआ।

फिल्म की रफ्तार लगातार बनी रही। पहले सप्ताह में ही मूवी ने 79.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। बता दें कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। मूवी ने दसवें दिन 9.75 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है।

Published on:
18 Mar 2024 09:57 am